9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमहिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसे मार डाला,...

महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसे मार डाला, ओडिशा में घटी खौफनाक घटना

Published on

जाजपुर

ओडिशा के जाजपुर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 33 साल की एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को पूबोला मुंडसाही गांव में यह वारदात हुई। मृतक की पहचान ग्राम निवासी राजू चंपिया (39) के रूप में की गई है। पुल‍िस का कहना है क‍ि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ का अभियान शुरू किया है।मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला कुनी चंपिया ने शुक्रवार रात को धारदार हथियार से कथित रूप से वार कर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला और मौके से भागने से पहले कटे हुए प्राइवेट पार्ट को मौके पर फेंक दिया। यह घटना तब सामने आई जब कुछ लोगों ने शनिवार सुबह को रूंगुरूंगा नहर के समीप सुनसान स्थान पर एक शव देखा गया। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना सुकिंदा थाने को दी।

दूसरी पत्‍नी पर आरोप
पुलिस दल मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला गया है, जो शव के समीप ही पड़ा था। इस बीच, राजू चंपिया के परिवार के सदस्यों ने सुकिंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी हत्या उसकी पत्नी ने की है। राजू के छोटे भाई जयीराम चंपिया ने कहा कि तीन साल पहले पहली पत्नी के चले जाने पर राजू ने कराडगडिया की कुनी चंपिया से शादी की थी और दूसरी शादी के बाद वह कडारगडिया गांव में अपने ससुराल में ही दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

प्राइवेट पार्ट को सुनसान स्थान फेंका
जयीराम के अनुसार राजू शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूबोला गांव आया था। उसने अपनी शिकायत में कहा क‍ि शुक्रवार रात को आरोपी ने कुछ घरेलू मुद्दे पर मेरे भाई के साथ झगड़ा किया । दोनों के बीच देर रात तक झगड़ा चला और फिर मेरा भाई सोने चला गया। आरोपी ने तब एक धारदार हथियार से मेरे भाई का प्राइवेट पार्ट काट डाला और उसे मार डाला। उसने शव और कटे हुए प्राइवेट पार्ट को सुनसान स्थान फेंक दिया। फिर वह भाग गई।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया केस
थाने के प्रभारी निरीक्षक काबुल चरण बरीक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...