16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमुलायम को पहले भी जिताया, फिर ज‍िताएंगे, लेकिन सपा से अब धोखा...

मुलायम को पहले भी जिताया, फिर ज‍िताएंगे, लेकिन सपा से अब धोखा न खाएंगे, जानिए क्‍यों बोले शिवपाल

Published on

मैनपुरी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव का मन अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी दोनों से खट्टा हो चुका है। मंगलवार को मैनपुरी में आए शिवपाल यादव के मन में फिर टीस उठी, वह बोले, मुझे तीन बार समाजवादी पार्टी से धोखा मिल चुका है। अब हम सबने तय किया है कि सपा में नहीं जाना है। शिवपाल यादव इससे पहले भी आने वाले राजनीतिक भविष्‍य में सपा से किसी तरह का कोई भी संबंध न रखने का ऐलान कर चुके हैं।

जब उनसे पूछा गया कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी कैसी तैयारी है, तो वह बोले, ‘हमारी तैयारी है कि 2024 में सत्ता में रहना है। मुझे तीन बार समाजवादी पार्टी से धोखा मिल चुका है। अब हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि समाजवादी पार्टी में नहीं जाना है। गठबंधन के लिए चुनाव दूर है जो होगा चुनाव से 6 महीने पहले होगा।’

‘नेता जी के खिलाफ चुनाव लड़ने का सोच नहीं सकते’
सपा के संस्‍थापाक मुलायम सिंह यादव को नेताजी के नाम से जाना जाता है। मैनपुरी उनकी पारंपरिक सीट है। जब शिवपाल यादव से मैनपुरी से उनकी सीट के उम्‍मीदवार के नाम के बारे में पूछा गया तो वह बोले, ‘मैनपुरी लोकसभा सीट से लड़ने का सवाल है तो हम नेताजी(मुलायम सिंह) के होते यह सोच भी नही सकते कि हम नेताजी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। नेताजी स्वस्थ रहे और पहले भी जिताया था और अब फिर जिताएंगे।’

‘अख‍िलेश पैर भी छू लें तो भी समझौता नहीं’
हाल ही में शिवपाल यादव से पूछा गया था कि क्या अखिलेश उनके पैर छू लेंगे तो वह मान जाएंगे, शिवपाल ने कहा, ‘देखिए मुझे अब समाजवादी पार्टी में जाना ही नहीं है। अब कोई समझौता नहीं, कोई गठबंधन नहीं होगा। यह बात स्पष्ट है। हमें पहले कई बार धोखा मिल चुका है।’ यूपी चुनाव में हमने देखा कि 75 जिलों में अखिलेश का संगठन ही नहीं है। टिकट ही सही से नहीं बांटा गया। इस बार जनता चाहती थी कि सरकार बने लेकिन वह अपने संगठन को ही नहीं संभाल पाए।’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...