19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यलहंगा-चुनरी, मंगलसूत्र पहना और श्रृंगार किया, फिर फांसी के फंदे पर झूल...

लहंगा-चुनरी, मंगलसूत्र पहना और श्रृंगार किया, फिर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

Published on

बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में बदौसा रोड गांधीनगर निवासी बैंक मैनेजर के छोटे बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन की लहंगा-चुनरी, मंगलसूत्र पहना और फिर श्रृंगार किया। फोन नहीं उठाने पर बड़ा भाई जब घर गया तो घटना की जानकारी हुई। वहीं, घरवालों का कहना है कि दो साल पहले उसकी बड़ी बहन की ससुराल में जलकर मौत हो गई थी, जिसके चलते वह तनाव में रहने लगा था। परिजनों ने कहा कि उसके अंदर बड़ी बहन की आत्मा आती थी।

इंडियन बैंक कर्मी शंभू वर्मा गांधीनगर में रहते हैं। वह बैंक में मैनेजर पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र की शादी थी। शादी समारोह चित्रकूट में हनुमान धारा के पास धर्मेंद्र के ननिहाल में हुआ। छोटा बेटा संजय वर्मा (26) घर पर था। विदाई के बाद सब लोग शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। भाई धर्मेंद्र ने शाम को संजय वर्मा को फोन किया। कई बार कॉल करने पर जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो वह मौसी के लड़के के साथ रविवार को घर पहुंचा। घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से दरवाजा को कटवाया।

दरवाजा कटने के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो देखा लहंगा-चुनरी, दो मंगलसूत्र और चोटी बांधे संजय वर्मा का शव फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शंभू वर्मा के चार बच्चों में संजय सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बेटी राधा की 2023 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी जलकर मौत हो गई थी। बहन राधा की मौत के बाद संजय सदमे में चला गया था। भाई धर्मेंद्र का कहना था कि उसके अंदर बहन की आत्मा आती थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this