5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्ययादव-मुस्लिम बहुल सीमांचल भाजपा की चुनौती, वोट-गणित से महागठबंधन मजबूत

यादव-मुस्लिम बहुल सीमांचल भाजपा की चुनौती, वोट-गणित से महागठबंधन मजबूत

Published on

किशनगंज

मिशन 2024 और 2025 में सीमांचल में भाजपा के किले को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भाजपा की डोर अब भी कमजोर है। बिहार में जेडीयू से अलग होने के बाद भाजपा के लिए सीमांचल में चुनौती और बढ़ गयी है। मिशन 2024 के मद्देनजर भाजपा ने बिहार में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। गृह मंत्री अमित शाह के 23 और 24 सितंबर के सीमांचल दौरे को इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कोसी और सीमांचल के जिलों के भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक किशनगंज में रखना कहीं न कहीं इसी ओर इशारा कर रहा है। अमित शाह के बहाने भाजपा सीमांचल के साथ-साथ बंगाल को भी साधने में लग गयी है। किशनगंज से बंगाल का क्षेत्र सटा रहने के कारण भाजपा की नजर उधर भी है।

सीमांचल के चारों जिले में 24 विधानसभा सीट है। यादव और मुस्लिम बहुल यह इलाका शुरू से भाजपा के लिए चुनौती भरा रहा है। एनडीए गठबंधन में दरार आने के बाद सीमांचल के चारों जिले में भाजपा की पकड़ ढीली पड़ गयी है। जिसे मजबूत बनाना भाजपा के लिए इतना आसान नहीं होगा।

सीमांचल के चुनाव नतीजों पर गौर करें तो वर्ष 2014 में जब देश में मोदी लहर थी तब भी बीजेपी यहां की 4 लोकसभा सीटों में से कोई भी सीट नहीं जीत पायी थी। 2019 के चुनाव में बीजेपी को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा था। वहीं विधानसभा के नतीजों की बात करें तो 2015 के चुनाव में कांग्रेस ने सीमांचल से 9 सीटें जीती थी। जेडीयू को 6, बीजेपी को 6 और आरजेडी को 3 सीटें मिली थी। एक सीट भाकपा माले को गयी थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 7 सीटें मिली थी। 5 सीटें एआईएमआईएम ने जीती थी और एनडीए को 12 सीटें मिली थी।

लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। एआईएमआईएम के पांच विधायक राजद में जा चुके हैं। एनडीए से टूटने के बाद जेडीयू भी आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल हो गया है। सीमांचल में भाजपा के पास अब 7 सीटें ही बच गयी है। वहीं महागठबंधन के सीटों की संख्या बढ़कर 17 हो चुकी है जिनमें जेडीयू की भी सीटें है। इससे स्पष्ट है कि सीमांचल में महागठबंधन का पलड़ा भारी पड़ गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर बीजेपी नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मंथन कर चुके हैं। वहीं भाजपा के बिहार के सह प्रभारी सांसद हरीश द्विवेदी भी यहां पहुंच चुके हैं। सीमांचल में इस समय बिहार बीजेपी के दर्जनों नेता कैंप कर रहे हैं ताकि अमित शाह की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई जा सके।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...