8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'योगी जी उस बदमाश के घर बुलडोजर चलवाएं', गाजियाबाद एनकाउंटर में मारे...

‘योगी जी उस बदमाश के घर बुलडोजर चलवाएं’, गाजियाबाद एनकाउंटर में मारे गए सिपाही सौरभ के पिता ने लगाई गुहार

Published on

शामली:

गाजियाबाद के मसूरी इलाके में नोएडा पुलिस की टीम रविवार को एक बदमाश को पकड़ने गई थी। इस दौरान गोली लगने से 35 वर्षीय सिपाही सौरभ कुमार की मौत हो गई। सौरभ शामली के रहने वाले थे। बेटे की हत्‍या के बाद उनके पिता उत्‍तम कुमार का दर्द झलक आया। उन्‍होंने कहा कि जैसे मेरे बेटे को बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतारा है, ऐसे ही योगी सरकार उनके घर पर बुलडोजर चलवा कर उन्हें भी गोली से मारे।

सौरभ कुमार की शादी को 5 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी बच्चा नहीं है। परिजनों का रो-रोकर का बुरा बुरा हाल है। सौरभ की मां और पत्‍नी रोते-रोते बेहोश हो जाती हैं। होश आते ही सौरभ को पुकारने लगती हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है। सौरभ के घर पर रिश्तेदार और क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। सौरभ दो भाई थे।

हिस्‍ट्रीशीटर कादिर पर कई मुकदमें
आपको बता दें कि पकड़े गए बदमाश कादिर पर लूट, रंगदारी और हथियारों की तस्करी के अलावा अलग-अलग जिलों के विभिन्न थानों में कई संगीत मुकदमें दर्ज हैं। नोएडा पुलिस को कादिर की एक मामले में सरगर्मी से तलाश थी। वह वांछित चल रहा था। रविवार को नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश कादिर अपने निवास स्थान नाहल गांव में मौजूद है। इस सूचना पर नोएडा पुलिस रविवार की देर रात गाजियाबाद पहुंची।

बदमाश ने पुलिस पर चलवाई गोलियां
पुलिस ने बदमाश को उसके घर से पकड़ लिया और जैसे ही वह उसे अपने साथ ले जाने लगी तो बदमाश के साथियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तथा उन्हें उकसाने के बाद पुलिस टीम पर पथराव कर दिया एवं गोलियां चला दी। एकाएक अफरातफरी मच गई और एक गोली नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ को लगी। सौरभ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोएडा पुलिस कमिश्‍नर ने दिए एक लाख रुपये
नोएडा की पुलिस कमिश्‍नर लक्ष्‍मी सिंह ने सिपाही सौरभ की मौत पर दुख जताते हुए परिवार को अपनी सैलरी से एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा नोएडा पुलिस के सभी कर्मी भी अपना एक दिन का वेतन परिवार को देंगे।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...