9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यबिहार में अपराधियों के लिए योगी मॉडल? ADG का पुलिसकर्मियों को आदेश-...

बिहार में अपराधियों के लिए योगी मॉडल? ADG का पुलिसकर्मियों को आदेश- ‘अपराधी कट्टा दिखाएं तो आप सीधे गोली चलाएं’

Published on

पटना

बिहार पुलिस ने होली के दौरान हुई हिंसा और अपराध की घटनाओं के बाद कड़ा रुख अपना लिया है। दो पुलिसकर्मियों की हत्या और पांच जिलों में पुलिस पर हमले की घटनाओं के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने भी अपराधियों को ‘योगी मॉडल’ की तरह जवाब देने का फैसला किया है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की ओर से हथियार दिखाने की स्थिति में पुलिस को सीधे गोली चलाने का अधिकार होगा।

रामनवमी और ईद पर हाई अलर्ट
सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि पुलिस को अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग (IB) से मिले इनपुट के आधार पर रामनवमी और ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

अपराधियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी
एडीजी कृष्णन ने कहा, ‘अगर अपराधी पुलिसकर्मियों को कट्टा-पिस्टल दिखाते हैं, तो पुलिस को सीधे गोली चलाने की अनुमति दी गई है।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आत्मरक्षा के नाम पर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

दंगा भड़काने की साजिश नाकाम करने की तैयारी
खुफिया एजेंसियों ने बिहार में कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से दंगा भड़काने की साजिश की जानकारी दी है। इसे देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एडीजी ने कहा कि होली के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं से सबक लेते हुए रामनवमी और ईद पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

अपराधियों की पहचान और स्पीडी ट्रायल
पुलिस उन अपराधियों की पहचान कर रही है, जिन्होंने होली के दौरान हिंसा में शामिल होकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अररिया में हुई घटना में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता
बिहार पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...