8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्य'आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो गया है...' नोएडा के युवक के अकाउंट...

‘आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो गया है…’ नोएडा के युवक के अकाउंट से गायब हुए 1.10 करोड़, क्या है पूरा मामला ?

Published on

नोएडा

डिजिटल स्कैम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में, बहुत सारी घटना हुई हैं, जिसमें पीड़ितों के बैंक अकाउंट से लाखों और करोड़ों रुपए गायब हो गए हैं। नोएडा का एक पूरा परिवार इस स्कैम का शिकार हो गया है। इसमें स्कैमर्स ने करीब 1.10 करोड़ रुपए का स्कैम कर दिया है। साइबर क्रिमिनल्स ने पीड़ित परिवार को 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। नोएडा सेक्टर 19 के रहने वाले पीड़ित चंद्रभान पालिवाल के साथ ये घटना हुई है।

क्या है मामला ?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है, पालिवाल को 1 फरवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आया था। अगर उन्होंने TRAI की बात नहीं मानी। कॉल के बाद, उन्हें एक अन्य यूजर की तरफ से कॉल की जाती है। इसमें कहा जाता है कि उनके खिलाफ 24 साइबर क्राइम के केस दर्ज हो चुकी है। मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी जांच की जा रही है। इसके बाद उनकी कॉल को वीडियो कॉल में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसमें एक युवक खुद को जज बताता है और उन्हें बेल देने से मना कर देता है। पीड़ित से 3 दिन में 1.10 करोड़ ट्रांसफर करने के लिए कहता है।

स्कैमर्स देते हैं धमकी
साथ ही, स्कैमर्स पालिवाल के परिवार को धमकी देता है और डिजिटल अरेस्ट होने की बात कहता है। कॉल पर रहने के साथ उन्हें कहा जाता है कि वह ये सुनिश्चित करें कि उनके फोन की बैटरी चार्ज है। क्योंकि कॉल कटने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए ऐसा करने से पहले उन्हें सतर्क रहना चाहिए। साइबर क्राइम डीसीपी प्रीति यादव कहती हैं कि स्कैमर्स की तरफ से पीड़ितों को ये विश्वास दिला दिया जाता है कि वह सरकार के समक्ष डिजिटल अरेस्ट में हैं। फ्रॉडस्टर कहते हैं, आधार कार्ड को CBI के पास भेज दिया गया है। इसकी जांच हो रही है। पीड़ित की पत्नी और बच्ची को भी इसकी मदद से टारगेट किया जाता है।

पीड़ित परिवार को साइकोलॉजी प्रेशर में डाल दिया गया था। साथ ही उन्हें धमकी भी दी जा रही थी। पालिवाल ने बहुत सारी ट्रांजैक्शन कर अमाउंट ट्रांसफर भी कर दिया था। साइबर क्रिमिनल्स ने पहले व्हाट्सऐप की मदद से कम्युनिकेशन किया था। अलग-अलग नंबरों की मदद से कॉन्टैक्ट किया गया था। पीड़ित परिवार कुछ भी समझने नहीं पा रहा था। कुछ समय बाद जब लगा कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है तो उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम में की थी।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...