भोपाल
राजधानी भोपाल के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में आज रविवार को रंग पंचमी के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन एवं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा।
श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि रासायनिक रंगों के दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सायं 4 बजे से पारंपरिक रूप से रंग-बिरंगे फूलों से भगवान एवं दादाजी गुरुदेव के साथ फूलों की होली खेली जाएगी।
इस अवसर पर टेसू (पलाश), अमलतास, गेंदा, शेवंती एवं गुलाब के विभिन्न रंगों के फूलों से भक्तगण होली खेलकर प्रभु से मंगलकामना करेंगे। कार्यक्रम में सभी भक्तों से सहपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
