11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालहोली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

Published on

भोपाल

होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। सबसे ज्यादा मिलावट की आशंका पुराने भोपाल क्षेत्र में मिलने पर यहां विशेष सघन जांच की गई। मावा, पनीर, दही, घी और रिफाइंड तेल समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खासकर मंगलवारा और ओल्ड सिटी इलाके को फोकस एरिया बनाकर टीम ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान आनंद मावा भंडार, राजश्री मावा, महेंद्र मावा, महाकाल मावा भंडार, भोपाल डेरी और न्यू कृष्णा डेरी (नादरा बस स्टैंड) सहित कई प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। इन खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने कार्रवाई के दौरान टीम ने मावा, पनीर, दही, घी, मिल्क केक, रिफाइंड सोयाबीन तेल, खुला सोया तेल, ड्राय फ्रूट्स, नमकीन, मैदा और बेसन समेत अन्य सामग्री के सैंपल लिए। संदेहास्पद खाद्य पदार्थों को जब्त कर प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान मावा और पनीर की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए त्योहार से पहले निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। एक माह में 246 नमूने खाद्य प्रशासन की संयुक्त टीम ने पिछले एक महीने में शहरभर से कुल 246 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना अमानक या मिलावटी पाया गया तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें भारी जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण तक का प्रावधान है।

Read Also :- भोपाल में महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग मौत, पति से विवाद के बाद उठाया कदम

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली पर मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 58%, एरियर भी मिलेगा

भोपाल होली के त्यौहार के अवसर पर मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश...

More like this