9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedमहज 111 रुपये में मिलता था 10 ग्राम सोना... अब 63000 है...

महज 111 रुपये में मिलता था 10 ग्राम सोना… अब 63000 है भाव

Published on

नई दिल्ली,

सोने की कीमतें पिछले कुछ में समय जमकर चमकी हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह अमेरिका और यूरोप का बैंकिंग संकट रहा है. अमेरिका में एक के बाद एक बंद होते बैंकों ने पूरी दुनिया के मार्केट में आर्थिक मंदी की आशंका को गहरा कर दिया. मंदी की आशंका से शेयर मार्केट टूटने लगे और फिर संकट की स्थिति में सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल गया और ये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं.

दरअसल, सोना को संकट का साथी कहा जाता है. जब आर्थिक संकट की स्थिति बनती है, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी शुरू कर देते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक समय था जब भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 111 रुपये थी. लेकिन आज गोल्ड की कीमतें 60 हजार रुपये के आंकड़ों को पार कर चुकी हैं.

63 साल में कुछ ऐसे बढ़ा सोने का भाव – साल 1960 में 10 ग्राम सोने की कीमत 111 रुपये थी. इसके बाद दशक दर दशक सोने की कीमतों में उछाल आता गया.

 साल  वजन  कीमत
1960  10 ग्राम 111
1970  10 ग्राम 184
1980  10 ग्राम 1330
1990  10 ग्राम 3200
2000  10 ग्राम 4400
2005  10 ग्राम 7000
2010  10 ग्राम 18500
2015  10 ग्राम 26343
2020  10 ग्राम 48615
2022  10 ग्राम 59300
2023  10 ग्राम 63185

क्यों बढ़ी हैं कीमतें?
मार्केट के जानकार कहते हैं कि मौजूदा समय में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से अमेरिका और अन्य देशों में बैंकिंग संकट, कमजोर डॉलर, सेफ हेवन डिमांड और शेयर बाजारों में अनिश्चितता की स्थिति है. ग्लोबल शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है. मुद्राओं में कमजोरी से केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी है. भारतीय रिजर्व बैंक भी ऐसा ही कर रहा है.

दुनिया भर में मंदी के बादल मंडरा रहे हैं. दुनिया के कई हिस्सों में जियोपॉलिटिकल तनाव बना हुआ है. जानकारों की मानें तो जब भी बैंकिंग संकट उत्पन्न हुआ हुआ. सुरक्षित निवेश के लिहाज से सोने को सपोर्ट मिला है. अब भी हालात ऐसे ही हैं. बैंक डिफॉल्ट के चलते पूरे मार्केट में गिरावट का डर बना हुआ है. बैंकिंग संकट ने पूरी दुनिया के मार्केट को झकझोर कर रख दिया है. इस वजह से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई है.

आजादी के समय गोल्ड की कीमत
साल 1947, यानी जिस साल भारत आजाद हुआ था. इंडियन पोस्ट गोल्ड कॉइन सर्विसेज से मिली जानकारी के मुताबिक, उस वक्त 10 ग्राम सोने की कीमत 88.62 रुपये थी. इसके बाद से सोने की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हुई.

IBJA Rates के अनुसार, शुक्रवार, 19 मई को सोने की कीमतें 60,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट आई है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें 61,037 रुपये पर क्लोज हुई थीं. इस हिसाब से सोने कीमतें हफ्तेभर में 735 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई हैं.

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...