32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedट्रेन टिकट पर मिलता है 10 लाख का इंश्योरेंस, बुकिंग के समय...

ट्रेन टिकट पर मिलता है 10 लाख का इंश्योरेंस, बुकिंग के समय बस करना होता है एक काम

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक साथ दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। ओडिशा में हुए इस भीषण हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई, 900 से अधकि लोग घायल हो गए। मरने में की संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस हादसे में मरने वालों को रेलवे ने 10 लाख रुपया मुआवजा देने का ऐलान किया। लेकिन क्या आप जानते है कि आपका ट्रेन टिकट आपको 1 रुपये से भी कम खर्च में 10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस देता है।

1 रुपये से कम पर 10 लाख तक का इंश्योरेंस
ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर यात्रियों को 10 लाख रुपये का का इंश्योरेंस मिलता है। जब आप IRCTC से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करवाते हैं आपको 1 रुपये से भी कम खर्च पर ट्रेन सफर में इंश्योरेंस का ऑप्शन मिलता है। इस इंश्योरेंस को पाने के लिए टिकट बुकिंग के वक्त आपको विक्लप चुनना पड़ता है। अगर आप बीमा ऑप्शन को चुनते हैं तभी आप इस इंश्योरेंस को पाने के हकदार बन पाते हैं।

क्यों जरूरी है टिकट पर मिलने वाला ये इंश्योरेंस
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते वक्त अगर आप इंश्‍योरेंस का विकल्‍प चुनते हैं तो यात्रा के दौरान आपको 10 लाख तक का कवर मिल जाता है। यदि दुर्भाग्यवश ट्रेन दुर्घटना की शिकार हो जाती है तो इलाज का खर्च और दुर्भाग्य रूप से मृत्यु होने पर आश्रितों को मुआवजे में आर्थिक मदद मिलती है। इस इंश्योरेंस कवर के तहत अगर रेल  हादसे में यात्री की मृत्यु हो जाती है या वो स्‍थायी रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे या उसके परिवार को 10 लाख रुपए तक की बीमा राशि दी जाती है। अगर यात्री आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे 7.5 लाख रुपए मुआवजे मिलता है। वहीं गंभीर रूप से घायल होने पर यात्री को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। वहीं हादसे में मामूली रूप से घायल होने पर यात्री तो 10 हजार रुपए तक का मुआवजा मिलता है।

कैसे ले सकते हैं ट्रेन टिकट पर बीमा
आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए अगर ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपको ये विकल्प मिलता है। ये सुविधा सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही मिलती है। टिकट बुकिंग करते वक्त सबसे नीचे इंश्योरेंस सलेक्ट करने का विकल्प मौजूद होता है। उसे टिक करके आप इसे चुन सकते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से यह ट्रैवल इंश्योरेंस एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड और लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड दे रही है।

कैसे कर सकते हैं क्लेम
इस बीमा का क्लेम करने के लिए आपको 4 महीने तक का वक्त मिलता है। आपको टिकट के साथ जिस बीमा कंपनी का इंश्योरेंस मिला है आप उस कंपनी के ऑफिस में जाकर बीमा के लिए क्लेम फाइल कर सकते हैं। यहां एक बात जो सबसे जरूरी है कि बीमा सलेक्ट करने के बाद आपको नॉमिनी का नाम जरूर भरना है। नॉमिनी भरने से क्लेम की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...