5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedएक दिन में 13031% रिटर्न, लिस्टिंग डे पर ही छप्पर फाड़कर कमाई!

एक दिन में 13031% रिटर्न, लिस्टिंग डे पर ही छप्पर फाड़कर कमाई!

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरा करोबार है. यहां कब कौन सा शेयर एक झटके में निवेशक और कंपनी दोनों को मालामाल कर दे कोई नहीं कह सकता. कुछ ऐसा ही हुआ चीन की एक कंपनी के साथ. दरअसल, बुधवार को Addentax Group Corp के शेयरों की अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई. लिस्ट होते ही शेयरों में ऐसी तेजी आई कि हर कोई हैरान रह गया.

656 डॉलर पर पहुंच गया शेयर प्राइस
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Nasdaq में लिस्टिंग (Listing) होने के साथ ही Addentax Group Corp के शेयर 13,031 फीसदी चढ़ गए. कंपनी के स्टॉक 5 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. लेकिन लिस्टिंग के बाद इनमें जोरदार तेजी आई और 5 डॉलर के शेयर की कीमत (Stock Price) एकदम से बढ़कर 656.54 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गई. कंपनी के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशक अपने शेयरों की इस बेतहाशा बढ़ती कीमत देख हैरान रह गए.

20 अरब डॉलर हुई कंपनी की वैल्यू
शेयरों में आए इस जबर्दस्त उछाल का असर कंपनी की वैल्यू पर भी पड़ा और Addentax Group Corp का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस तरह का कारनामा पहले भी कुछ चाइनीज कंपनियां कर चुकी हैं. जिनके शेयर ने लिस्टिंग के बाद उड़ान भरते हुए कंपनी को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया था. इनमें हांगकांग और चीन की AMTD Digital Inc.और Magic Empire Global Ltd.जैसी कंपनियां शामिल हैं.

निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में आई तेजी के चलते इसके सीईओ (CEO) अरबपरियों की सूची में शामिल हो गए. चेयरमैन और सीईओ होंग जिडा और उनके भाई होंग झिवांग की दौलत बढ़कर 1.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई. 13,000 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ देखते ही देखते गारमेंट मैन्युफैक्चर इस कंपनी की वैल्यू S&P 500 Index में शामिल ज्यादातर कंपनियों के MCap से आगे निकल गई. अपने शेयरों की बढ़ती कीमत को देख निवेशकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा.

कई चीनी कंपनियों ने किया ये कारनामा
Nevada बेस्ड इस कंपनी ने शेयरों में आई इस तेजी के बारे में हालांकि, कंपनी की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे पहले जिन चाइनीज कंपनियों के शेयरों में डेब्यू के बात ऐसी तेजी देखी गई, उनके शेयरों में गिरावट भी रॉकेट की रफ्तार की तरह दी देखने को मिला. यानी साफ शब्दों में कहें तो जैसे एक झटके में कंपनी आसमान पर पहुंची, उसी झटके से वो वापस जमीन पर आ गिरी और अरबपति बने कंपनी के सीईओ फिर वहीं पहुंच गए जहां से उन्होंने शुरू किया था.

कहीं ऐसा ना हो जाए हाल?
हाल ही में चीन की मैजिक एम्पायर ग्लोबल लिमिटेड (Magic Empire Global Ltd) की खबर सुर्खियां बनी थी. इस कंपनी के शेयर लिस्टिंग (Share Listing) के बाद 6,149 फीसदी तक चढ़ गए थे और कंपनी के मार्केट कैप 5 अरब डॉलर हो गया था. लेकिन, कंपनी के फाउंडर्स जब अरबपति बनने का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान इसके शेयरों में एकदम से सुनामी आई और शेयरों की कीमत में 89 फीसदी तक गिर गई. इसके चलते दोनों फाउंडर्स Gilbert Chan और Johnson Chan फिर वहीं पहुंच गए, जहां से उन्होंने अरबपति बनने के सफर की शुरुआत की थी.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...