15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized3000 अंक की सलामी… सीजफायर से जोश में आया बाजार, लगा दी...

3000 अंक की सलामी… सीजफायर से जोश में आया बाजार, लगा दी रिकॉर्डतोड़ छलांग

Published on

नई दिल्‍ली:

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार तेजी आई। इसने कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समंदर पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमत‍ि बनने की घोषणा के बाद ऐसा हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्‍स ने एक समय 3000 अंक से ज्‍यादा की छलांग लगाई। यह संवेदी सूचकांक 2975.43 अंक यानी 3.74 फीसदी उछलकर 82,429.90 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 82,495.97 अंक के ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गया था। इसने 80,651.07 अंक का निचला स्‍तर छुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 916.70 यानी 3.82% चढ़कर 24,924.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्‍फोसिस के शेयर में 7.91 फीसदी और एचसीएल टेक में 6.35 फीसदी की तेजी आई। टाटा स्‍टील, इटर्नल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपसी और रिलांयस के शेयर प्रमुख रूप से फायदे में रहे। सिर्फ सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान को हुआ।

सीजफायर पर सहमत‍ि बनने से राहत
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर शनिवार को सहमति बन गई थी। जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देश सहमत हुए थे। इस घोषणा ने बाजार की कारोबारी धारणा को मजबूत किया।

इसके पहले भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। सीमा पर गोलीबारी और हमलों की खबरें आ रही थीं, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल था। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनने से बाजार में शांति और स्थिरता की उम्मीद जगी। निवेशकों का जोखिम लेने का मूड बना। इसे बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया।

अमेर‍िका-चीन ट्रेड पर तनातनी कम होने के आसार
इसके अलावा पिछले कुछ समय से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर काफी तनातनी चल रही थी, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा था। ऐसी खबरें आईं कि दोनों देश व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने और कुछ व्यापार प्रतिबंधों को कम करने पर विचार कर रहे हैं। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव कम होने के संकेत से वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी सकारात्मक रुझान आया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...