33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized39 साल के कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी की मौत, हार्ट अटैक ने...

39 साल के कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी की मौत, हार्ट अटैक ने ली जान

Published on

कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर नितिन गोपी का शुक्रवार की सुबह 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन को जब हार्ट अटैक आया तो वह अपने घर पर ही थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तभी आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Nithin Gopi का घर बेंगलुरू के इत्तमादु में है। 2 जून 2023 को वह एकदम स्वस्थ हालत में थे। मगर अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उनका परिवार और परिजन उन्हें अस्पातल में लेकर दौड़े। मगर डॉक्टर एक्टर को बचा नहीं पाए। नितिन के फैंस उनके जाने से काफी दुखी हैं।

कैसे मिला था नितिन गोपी को फेम
नितिन गोपी ने कन्नड़ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। टीवी में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी वह बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्हें इंडस्ट्री में फेम ‘हैलो डैडी’ से मिला। इस फिल्म में उन्होंने डॉ विष्णुवर्धन के साथ एक बांसुरी बजाने वाले की भूमिका निभाई।

इन फिल्मों में भी किया था काम
नितिन ने इसके अलावा ‘केरला केसरी’, ‘मुथिनंथा हेंदती’, ‘निशब्द’ और ‘चिरबंधव्या’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके थे। महज 39 साल में उन्होंने इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी। मगर हार्ट अटैक ने इंडस्ट्री का सितारा छीन लिया।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...