10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedजमीन विवाद में 5 साल के मासूम की हत्या, शव मां की...

जमीन विवाद में 5 साल के मासूम की हत्या, शव मां की गोद में फेंक बोले- ‘लो! तुम्हारा बच्चा मर गया’

Published on

बेगूसराय

बेगूसराय में दबंगों ने जमीन विवाद में 5 साल बच्चे की हत्या की, फिर आरोपी ने बच्चे का शव उसकी मां के गोद में देकर कहा- ‘लो! तुम्हारा बच्चा मर गया।’ घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव स्थित वार्ड नंबर-14 की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए चकबल्ली गांव की सड़क को जाम कर हंगामा किया। हत्या और जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

परिवार और पड़ोसी में था जमीन का पुराना विवाद
मृतक की पहचान चकबल्ली गांव निवासी अनमोल सिंह के 5 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अनमोल सिंह का अपने पड़ोसी बालकृष्ण सिंह के परिवार से दो कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट और अधिकारियों के पास है। इस जमीन को लेकर दोनों पक्ष में आए दिन विवाद होता रहता था।

बिस्किट लेने गया था गोलू
मृतक की मां रिंकू देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बालकृष्ण सिंह और उसके परिवार से कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में मुकदमा भी हुआ है। कुछ दिन पहले भी धमकी दी थी कि अनमोल सिंह को मार देंगे या उसके इकलौते बेटे गोलू को मार देंगे। आज गोलू घर से 10 रुपये लेकर बिस्किट खरीदने दुकान पर गया था।

सिर में कील ठोंकने का आरोप
रिंकू देवी ने बताया कि थोड़ी देर बाद बालकृष्ण सिंह के परिवार की महिला गोलू की लाश को गोद में लेकर आई और उनकी गोद में देते हुए बोली- ‘लो तुम्हारा बेटा मर गया है।’ मृतक के घरवालों का कहना है कि गोलू के सिर में कील ठोंककर हत्या की गई है।

क्या कहना है पुलिस का?
घटना के संबंध में रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...