6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedडिब्बे में बंद 500 वर्ग फुट का फोल्डेबल घर... आनंद महिंद्रा ने...

डिब्बे में बंद 500 वर्ग फुट का फोल्डेबल घर… आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, जानिए कीमत

Published on

नई दिल्ली

देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने इनोवेटिव आइडिया वाले ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट्स एक सीख लिए होते हैं। कई बार उनके ट्वीट्स में फन होता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। यह एक फोल्ड हो सकने वाले घर की वीडियो है। वीडियो में एक बॉक्स दिख रहा है। इस बॉक्स को क्रेन की मदद से खोला जाता है और देखते ही देखते यह एक घर में तब्दील हो जाता है। पूरा 500 वर्ग फुट का घर। ट्विटर यूजर्स इस फोल्डेबल घर को देखकर चौंक रहे हैं। वीडियो में कुछ कर्मचारियों को एक बॉक्स को अनफोल्ड करते हुए देखा जा सकता है। महिंद्रा ने बताया कि इस घर की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

जानिए महिंद्रा ने क्या कहा
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ’40 लाख रुपये में एक अन-फोल्डेबल, 500 वर्ग फुट का घर। संभव है कि इसे भारत में कम कीमत पर बना लिया जाए। किसी आपदा के बाद शेल्टर होम के रूप में यूज करने के लिए यह परफेक्ट है। किफायती घर उपबल्ध कराने की हमारी समस्या का हल इनोवेशन है।’ जोशीमठ में घरों में आ रही दरारों के बीच लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में अगर भारत में इस तरह के घर होते, तो लोगों के पास एक विकल्प हो सकता था।

लोगों ने कहा- रखेंगे कहां?
महिंद्रा की इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फोल्डेबल होम ठीक हैं। लेकिन 40 लाख की कीमत के साथ ये अफोर्डेबल नहीं हो सकते। पहले तो आपको इसे रखने के लिए जमीन नहीं मिलेगी। शहरों में जमीन बहुत महंगी है।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘100 वर्ग फुट के 8 लाख? प्रॉपर कंक्रीट फाउंडेशन और लोहे के पिलर वाले कंस्ट्रक्शन की लागत 2 से 2.5 लाख प्रति 100 वर्ग फुट है।’

10 लाख से कम हो कीमत
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि महिंद्रा जी को इस कारोबार में पहल करनी चाहिए। भारत में इन घरों का 10 लाख से कम कीमत में होना बहुत महत्वपूर्ण है। महिंद्रा ग्रुप भारत में लोगों के लिए ड्रीम होम के सपने को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘निश्चित रूप से भारत इसे कम कीमत पर बना सकता है।’

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...