8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized5G बना नेपाल विमान हादसे की वजह! क्यों विमान में Phone बंद...

5G बना नेपाल विमान हादसे की वजह! क्यों विमान में Phone बंद रखने का मिलता है निर्देश?

Published on

नई दिल्ली

नेपाल में एक भयानक विमान हादसा हुआ, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मौत के आखिरी मंजर को देखा जा रहा है। इसी वीडियो के बाद से दावा किया जा रहा है कि क्या 5G और मोबाइल फोन विमान हादसे की वजह बना? वही कुछ लोग 5G को विमान हादसे की वजह बता रहे हैं? तो आज हम ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे।

क्यों विमान में फोन बंद करने का मिलता है निर्देश
विमान सफर के शुरू होने से पहले क्रू मेंबर और पायलट की तरह से मोबाइल फोन को बंद करने या फिर फ्लाइट मोड में रखन की सलाह दी जाती है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि स्मार्टफोन के सिग्नल की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को प्लेन के पायलट के साथ संवाद स्थापित करने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही पायलन को जमीन से प्लेन की ऊंचाई का गलत सिग्नल मिल सकता है। ऐसे में प्लेन के क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि मोबाइल फोन के सिग्नल की वजह से हादसे की संभावना कम है। ऐसा सिक्योरी रीजन की वजह से किया जाता है।

क्या 5G रहा वजह
वही 5G का दावा भी सही नहीं लगता है, क्योंकि हवाई उड़ान के लिए 5G C-बैंड नेटवर्क को खतरनाक माना जाता है। हालांकि नेपाल में 5G C-बैंड को फिलहाल रोलआउट नहीं किया गया है।
Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक 5G के C-बैंड से एयरक्राफ्ट का रेडियो अल्टीमीटर इंजन और इंजन और ब्रेकिंग सिस्टम पर असर डाल सकता है, जिससे प्लेन क्रैश होने की संभावना बन सकती है।

क्या हैं 5G C-बैंड
5G C-बैंड एक फ्रिक्वेंसी बैंडविड्थ होती है। यह बैंडविड्थ 3.7GHz रेडियो फ्रिक्वेंसी और 4.2GHz रेडियो फ्रिक्वेंसी के बीच काम करती है। इसी C-बैंड्स फ्रिक्वेंसी पर विमान को रेडियो सिग्नल मिलते हैं। इससे प्लेन और जमीन के बीच की दूरी को मापा जाता है। इस फ्रिक्वेंसी की मदद से जमीन पर धुंध, बर्फ और बरसात के दौरान एयरप्लेन के लैंडिंग में काफी मदद मिलती है।

क्यों विमान में फोन बंद रखने का निर्देश?
विमान में फोन को बंद करने का निर्देश दिया जाता है। दरअसल मोबाइल सिग्नल विमान के टेकऑफ और लैडिंग के वक्त पायलट के सिग्नल को प्रभावित कर सकते है। लेकिन ऐसा दो चार मोबाइल के ऑन होने से नहीं होता है। मोबाइल फोन के ऑन होने से हादसे की संभावना कम होती है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...