16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में सीतारमण समेत 6 भारतीय...

दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में सीतारमण समेत 6 भारतीय शामिल, देखिए फोर्ब्स की लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस वार्षिक सूची में कुल छह भारतीय महिलाओं ने जगह बनाई है। सीतारमण इस बार 36वें स्थान पर रहीं और उन्होंने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। इससे पहले 2021 में वह 37वें स्थान पर थीं। वह 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं। फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को जारी इस सूची के अनुसार इस साल मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं।

इन्हें भी मिली जगह
सूची में शामिल अन्य भारतीयों में एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (53वां स्थान), भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (54वां स्थान) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (67वां स्थान) शामिल हैं। मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी इस सूची में क्रमश: 52वां, 72वां और 88वां स्थान हासिल किया था। सूची में 39 सीईओ और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स की सूची
फोर्ब्स सूची में नायर के बारे में कहा गया है कि इस 59 वर्षीय व्यवसायी ने दो दशकों तक एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया, आईपीओ लाईं और अन्य उद्यमियों को उनके सपने हासिल करने में मदद की। फोर्ब्स वेबसाइट के मुताबिक 41 वर्षीय मल्होत्रा एचसीएल टेक के सभी रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं। इस तरह बुच सेबी की पहली महिला अध्यक्ष हैं। इसी तरह मंडल, सेल की अगुवाई करने वाली पहली महिला हैं और उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से कंपनी ने रिकॉर्ड वित्तीय वृद्धि हासिल की है। फोर्ब्स वेबसाइट के अनुसार उनके कार्यकाल के पहले साल में कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 120 अरब रुपये हो गया।

ये हैं फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व और कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों के लिए उन्हें यह मुकाम मिला। यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड को दूसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। ईरान की जीना महसा अमिनी को मरणोपरांत प्रभावशाली सूची में 100वां स्थान मिला है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...