19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedट्विटर ब्लू टिक के लिए देने होंगे 660 रुपये, कई नए फीचर्स...

ट्विटर ब्लू टिक के लिए देने होंगे 660 रुपये, कई नए फीचर्स की भी एंट्री

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर (Twittter) पर वेरिफाइड अकाउंट (Bluetick) के लिए यूजर्स को हर महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। पहले यह 20 डॉलर प्रति माह किया जाना था, लेकिन यूजर्स ने इसका विरोध किया और इसे काफी महंगा बताया। इसके बाद कंपनी के नए मालिक Elon Musk ने मंथली चार्ज को 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) करने का फैसला किया है। मस्क ने इस बारे में ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ब्लू टिक के लिए ट्विटर का मौजूदा सिस्टम बकवास है।

मिलेंगे कई नए फीचर
ट्विटर ब्लू टिक के मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज को कम करने के अलावा मस्क ने यूजर्स के लिए कुछ नए और खास फीचर भी ऐड किए हैं। मस्क ने बताया कि अब यूजर्स को स्पैम और स्कैम रोकने के लिए जरूरी प्रायोरिटी इन रिप्लाइ, मेंशन और सर्च का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा अब यूजर ट्विटर पर लंबे वीडियो और ऑडियो भी पोस्ट कर सकेंगे। साथ ही ट्विटर यूजर्स को अब पहले के मुकाबले काफी कम ऐड (विज्ञापन) दिखेंगे।

8 डॉलर मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज में नहीं होगा कोई बदलाव
एलन मस्क ट्विटर वेरिफाइट अकाउंट के लिए तय किए गए सब्सक्रिप्शन चार्ज को लेकर अब कोई बदलाव नहीं करने वाले। मस्क ने आज सुबह एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने सब्सक्रिप्शन चार्ज के लिए शिकायत करने वालों से कहा है कि वे शिकायत करना जारी रखें लेकिन अब यह प्रति माह 8 डॉलर ही रहेगा।

ट्विटर कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन
मस्क की एंट्री के बाद से ट्विटर कर्मचारियों में भी काफी टेंशन हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के कुछ इंजीनियर्स को सातों दिन 12 घंटे काम करने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि मस्क के नए फैसलों और ट्विटर में किए जाने वाले बदलावों को तय समय पर पूरा नहीं किया गया, तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। ट्विटर के इंजीनियरों को पेड वेरिफिकेशन फीचर लॉन्च करने के लिए 7 नवंबर की डेडलाइन दी गई है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...