15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका-चीन में 90 दिन का 'सीजफायर', टैरिफ में की भारी कटौती, दुनिया...

अमेरिका-चीन में 90 दिन का ‘सीजफायर’, टैरिफ में की भारी कटौती, दुनिया भर के शेयर बाजार झूमे

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर डील हो गई है। सोमवार को चीन ने कहा कि वह अमेरिका से आने वाले सामान पर 10% टैक्स लगाएगा। रॉयटर्स की खबर के अनुसार चीन ने 24% के अतिरिक्त टैक्स को 90 दिनों के लिए रोक दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने कहा है कि चीन से आने वाले ज्यादातर सामान पर टैरिफ 145% से घटाकर 30% कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 14 मई से लागू होगी और शुरुआत में 90 दिन के लिए रहेगी। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच स्विट्जरलैंड के जेनेवा में दो दिन तक बैठक चली थी।

चीन ने कहा है कि वह अमेरिकी सामान पर पहले लगाए गए 91% के अतिरिक्त टैक्स को भी हटा देगा। दोनों देशों के बीच हुई इस डील से उन उद्योगों को राहत मिलेगा जो टैरिफ की वजह से बहुत परेशान थे। टैरिफ में यह कमी चीन की तरफ से आर्थिक तनाव को कम करने और अमेरिका के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश है। इस घोषणा से पता चलता है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर काफी तनातनी चल रही थी।

अमेरिका ने क्या कहा
चीन ने यह भी कहा है कि वह 2 अप्रैल, 2025 से अमेरिका पर लगाए गए सभी नॉन-टैरिफ उपायों को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका और चीन दोनों मानते हैं कि उनके बीच आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते बहुत जरूरी हैं। दोनों देशों ने एक टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाली और फायदेमंद साझेदारी की जरूरत पर जोर दिया है।

बयान में यह भी कहा गया है, ‘दोनों पक्ष बातचीत को जारी रखने को जरूरी मानते हैं ताकि जो भी चिंताएं हैं, उन्हें दूर किया जा सके। यह समझौता आपसी खुलेपन, बातचीत, सहयोग और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल, 2025 को कई देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की घोषणा की थी। इस वजह से पूरी दुनिया के बाजारों में उथल-पुथल मच गई थी। उन्होंने चीन को छोड़कर बाकी देशों को 90 दिन की राहत दी थी। उन्होंने चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया था।

शेयर बाजारों में तेजी
अमेरिका और चीन के बीच डील से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजार में 3.4% की तेजी आई। यूरोप में जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.2 फीसदी और फ्रांस के CAC इंडेक्स में 1% तेजी आई। लंदन का FTSE इंडेक्स 0.3% उछला। यूएस फ्यूचर में भी तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में यूएस डॉलर में मजबूती आई है। ICE डॉलर इंडेक्स 1.3% उछलकर $102 पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड भी 2.8% उछल गया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...