7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedभारत के एक फैसले से बिगड़ जाएगा कनाडा का 'स्वाद', इन चीजों...

भारत के एक फैसले से बिगड़ जाएगा कनाडा का ‘स्वाद’, इन चीजों के लिए तरस जाएंगे ट्रूडो, दांव पर लगे अरबों रुपये

Published on

नई दिल्ली

खालिस्तान के मुद्दे पर अपने एक बयान से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ अपने पुराने संबंधों में खटास पैदा कर दी है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में आई दरार का कारोबार पर भी असर दिखने लगा है। कारोबार से लेकर बाजार पर इस मन मुटाव का असर दिख रहा है। अगर ऐसे ही जारी रहा तो दोनों देशों की इकॉनमी पर भी इसका असर दिखने लगेगा। अगर ये कड़वाहट इसी तरह से बढ़ती चली गई तो दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात प्रभावित होगा। जहां भारत में दाल से लेकर उर्वरक और कृषि उपकरणों पर असर हो सकता है तो वहीं कनाडा को इससे भी बड़ा झटका लगेगा। ऐसी कई चीजें है, जिसके लिए कनाडा भारत पर निर्भर है। बिस्किट, गुड़, चीनी से लेकर कई खाने-पीने की चीजों के लिए कनाडा की निर्भरता भारत पर है। अगर दोनों देशों के बीच रिश्तों में दरार आई तो कनाडा इन चीजों के लिए तरस जाएगा।

​कनाडा को लगेगा झटका​
दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का असर आयात-निर्यात पर पड़ेगा। अगर संबंध बिगड़े तो कनाडा में चीनी, गुड़ जैसी चीजों का इम्पोर्ट बंद हो जाएगा। भारत और कनाडा के संबंधों में आ रही कड़वाहट अगर बढ़ गई तो कनाडा के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। कनाडा भारत से आटा बिस्कुट, रस, गुड, चीनी, गजक, रेवड़ी , सर्दियों के कपड़े, हैंडटूल, गार्डनिंग टूल की डिमांड भी काफी है। अगर भारत से कारोबार बंद हुआ तो कनाडा इन चीजों के लिए तरस जाएगा। इसके अलावा कनाडा नेचुरल शहद,इलायची,मीठे बिस्कुट,अगरबत्ती,हैंडबैग,सिंथेटिक स्टेपल फाइबर यार्न, टी-शर्ट, टैक्सटाइल सूट, कंबल और विंटर वियर, ऑटो पार्टस, लकड़ी के प्रोडक्ट्स के लिए भारत पर निर्भर है।

किस पर कितना पड़ेगा असर
अगर व्यापार रुका तो असर दोनों देशों पर होगा। अब ये देखना होगा कि किसपर कितना असर पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक वर्ल्ड इकॉनमी रैंकिंग 2023 लिस्ट के मुताबिक भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत 3.469 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगर ये रफ्तार जारी रही तो भारत ने अगले कुछ सालों में तीसरे पायदान पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है। वहीं इस लिस्ट में कनाडा नौंवे नंबर पर है। ऐसे में अगर कारोबार पर असर पड़ा तो भारत के लिए इस झटके से उभरना कनाडा के मुकाबले आसान होगा। भारत और कनाडा के बीच आयात-निर्यात का आंकड़ा लगभग बराबर है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत ने कनाडा को 4.10 अरब डॉलर का निर्यात किया था। वहीं कनाडा ने भारत को साल 2022-23 में 4.05 अरब डॉलर का सामना निर्यात किया था।

​कनाडा की इकॉनमी में भारतीयों का दबदबा​
कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय बसे हैं। वहां की इकॉनमी में भारतीयों का बड़ा असर रहा है। कनाडा के प्रॉपर्टी, आईटी और रिसर्च, ट्रैवेल और स्मॉल बिजनेस में सेक्टर में भारतीयों का दबदबा है। कनाडा में प्रॉपर्टी के मामले में सबसे ज्यादा भारतीय निवेश करते हैं। वहीं भारतीय छात्र कनाडा की इकॉनमी में गहरा प्रभाव डालते हैं। भारतीय छात्रों से कनाडा को हर साल सिर्फ फीस के तौर पर 75 हजार करोड़ रुपये का योगदान मिलता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...