6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedपेशाब कांड में सामने आया नया किरदार, Air India बोली- उसी ने...

पेशाब कांड में सामने आया नया किरदार, Air India बोली- उसी ने पीड़िता को भड़काया

Published on

नई दिल्ली,

एयर इंडिया में हुए पेशाब कांड में अब तक कई नाटकीय मोड़ आ चुके हैं. आरोपी शंकर मिश्रा पर तो एक्शन हो चुका है, लेकिन पीड़ित महिला ने एयर इंडिया पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं. सबसे बड़ा आरोप तो ये है कि एयरलाइन द्वारा मदद के बजाय समझौता करवाया गया. अब एयर इंडिया ने इस पूरे मामले पर अपनी तरफ से एक विस्तृत बयान जारी किया है. उनकी तरफ से उस मेल को जारी किया गया है, जिसमें इस पूरी घटना के बारे में बताया गया है.

पेशाब कांड पर एयर इंडिया का वर्जन
असल में जब ये पेशाब कांड हुआ था, उस समय विमान पर जो अधिकारी थे, उन्होंने एयरलाइन को पूरी जानकारी देते हुए एक मेल जारी किया था. उस मेल में एयरलाइन ने अपनी तरफ से कहा गया कि जब ये घटना हुआ थी, उसके तुरंत बाद विमान में मौजूद अधिकारी एक्शन में आ गए थे. सबसे पहले पीड़ित महिला की सीट को साफ किया गया था, उन्हें नए कपड़े दिए गए. क्रू की तरफ से महिला के सामान को भी साफ किया गया, आसपास के एरिया को भी सैनिटाइज किया गया. एयर इंडिया के मुताबिक पीड़ित महिला ने विमान में ही ये साफ कर दिया था कि उनके अच्छे कॉन्टैक्ट्स हैं और वे इस घटना तो लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगी.

अब एयर इंडिया के मुताबिक उनकी तरफ से पीड़ित महिला को एक बार भी शिकायत दर्ज करने से नहीं रोका गया. बल्कि एयरलाइन ने कहा था कि वो अपनी तरफ से भी पूरी जांच करेगी, इस मामले में जिस भी तरह से महिला की मदद हो पाएगी, वो की जाएगी. यहां तक दावा किया गया है कि एयरलाइन ने कहा था वो महिला को लैंडिंग के बाद पूरी मदद दी जाएगी. एयरलाइन का एक अधिकारी भी उनके साथ जाएगा और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगा. अब एयर इंडिया ने पीड़ित महिला को दी मदद को लेकर तो बयान दिया ही है, शंकर मिश्रा को लेकर भी बड़ा बयान सामने आया है.

वो तीसरा यात्री जिस पर लगा बड़ा आरोप
उस मेल में शंकर मिश्रा को लेकर कहा गया है कि घटना के तुरंत बाद दो एयर हॉस्ट्रेस ने उससे सवाल-जवाब किए थे. उसे साफ बताया गया था उस पर क्या आरोप लगाए गए हैं. उस समय उसने उन आरोपों को मानने से मना कर दिया था. यहां तक कहा था कि वो एक बड़ी एमएनसी में काम करता है. वो पूरी तरह डरा हुआ था, कह रहा था कि उसे कुछ याद नहीं है, लेकिन फिर भी बिना किसी शर्त के माफी मांगने को तैयार है. अब यहां तक तो एयर इंडिया ने मेल में सिर्फ उस घटना की जानकारी दी है. लेकिन बाद में एयरलाइन की तरफ से एक बड़ा दावा हुआ है. उस दावे के मुताबिक विमान में एक यात्री लगातार पीड़ित महिला को भड़का रहा था. वो लगातार महिला को कह रहा था कि वो मीडिया को पूरी जानकारी दी, एयर इंडिया से रिफंड मांगे. उस यात्री के उकसाने से पहले तक महिला क्रू की तारीफ कर रही थी. लेकिन बाद में कहने लगीं कि क्रू ने कोई मदद नहीं की, उनके जूते साफ नहीं किए.

एयर इंडिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि उस उकसाने वाले यात्री ने महिला को आश्वासन दिया था कि वो एक रिपोर्टर को जानता है जो उनकी मदद कर सकता है. अब अगर ये दावे सच्चे हैं तो उस यात्री से भी सवाल-जवाब हो सकते हैं. अभी के लिए मेल में ये स्पष्ट कहा गया है कि एयरलाइन ने इस मामले में एक शानदार काम करते हुए पीड़ित महिला को हर संभव मदद दी. क्रू ने तय ड्यूटी से ज्यादा काम किया. लैंडिंग के बाद भी पीड़ित महिला को सहायता दी गई, रेस्ट पीरियड के दौरान भी लगातार काम किया गया.

शंकर मिश्रा का बड़ा दावा
इस मामले की बात करें तो गुरुवार को पटियाला कोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई. उस सुनवाई के दौरान मिश्रा के वकील ने दावा किया कि बुजुर्ग महिला ने स्वास्थ्य दिक्कतों की वजह से खुद पर ही पेशाब कर दिया था. वकील ने अदालत को बताया कि बुजुर्ग महिला 30 सालों तक भारतनाट्यम की डांसर रही है. भारतनाट्यम डांसर्स में पेशाब संबंधी दिक्कतें होना आम बात है. वैसे इस मामले में पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...