14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआमिर खान को 'महाभारत' पर फिल्म बनाने से लगता है डर, बोले-...

आमिर खान को ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने से लगता है डर, बोले- यह किसी महायज्ञ के जैसा है

Published on

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के कारण सुर्खियों में हैं। बेहद चुनिंदा फिल्में बनाने वाले आमिर खान ने लगभग 10 साल पहले यह इच्छा जताई थी कि वह हिंदू पौराणिक ग्रंथ ‘महाभारत’ को अडैप्ट कर एक बड़े स्तर की फिल्म बनाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक आमिर खान का यह सपना पूरा नहीं हो सका है। एक हालिया इंटरव्यू में आमिर ने महाभारत पर फिल्म बनाए जाने पर फिर से बात की है।

आमिर खान को क्यों लगता है डर?
‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन में बिजी आमिर खान ने कहा कि महाभारत पर फिल्म बनाने से उन्हें डर लगता है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब आप महाभारत जैसे विषय पर फिल्म बना रहे होते हैं तो आप केवल एक फिल्म नहीं बना रहे होते बल्कि एक यज्ञ कर रहे होते हैं। यह केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि यह उससे भी एक गहरी चीज है। इसलिए मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे इसे सामने लाने में डर लगता है। महाभारत कभी आपको निराश नहीं करेगा लेकिन आप इसे निराश कर सकते हैं।’

बोले- कम से कम 20 साल लगेंगे
बता दें कि इससे पहले पीटीआई से बात करते हुए आमिर खान ने कहा था कि Mahabharat उनके लिए एक सपना था। आमिर ने कहा था, ‘यह मेरी दिली इच्छा है। यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। यह मेरे लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है लेकिन अब अगर आज में इसे बनाने का फैसला लूं तो इसमें कम से कम 20 साल लग जाएंगे। इसलिए मुझे डर लगता है, अगर मैं इसके लिए हां कता हूं तो 5 साल तो केवल इसके रिसर्च में लगेंगे और उसके बाद इसे बनाना शुरू किया जाएगा। हालांकि यह विषय मुझे बहुत रोमांचित करता है।’

8-9 साल में मिले ‘फॉरेस्ट गंप’ का राइट्स
बता दें कि Laal Singh Chaddha हॉलीवुड मूवी ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी अडैप्टेशन है। Aamir Khan ने हाल में खुलासा किया था कि हॉलीवुड मूवी के राइट्स लेने में ही 8-9 साल का वक्त लग गया था। 11 अगस्त को रिलीज हो रही ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...