17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस के लिए मोटी रकम ले रहे अब्दू, एक हफ्ते की...

बिग बॉस के लिए मोटी रकम ले रहे अब्दू, एक हफ्ते की इतनी फीस

Published on

अब्दू रोजिक बिग बॉस 16 के मोस्ट हाईप्ड कंटेस्टेंट हैं. 19 साल के अब्दू रोजिक जब भी स्क्रीन पर आते हैं फैंस के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान छोड़ जाते हैं. अब्दू रोजिक की क्यूटनेस और वॉर्म पर्सनैलिटी ने उन्हें इंडिया का बड़ा स्टार बना दिया है. ट्विटर पर आए दिन BBKingAbdu ट्रेंड करता है. इस रिपोर्ट में जानते हैं बिग बॉस की शान अब्दू को हर हफ्ते का कितना अमाउंट मिल रहा है.

अब्दू रोजिक को कितनी मिल रही है फीस?
यंग शाइनिंग स्टार वैसे तो करोड़ों के मालिक हैं. लेकिन बिग बॉस हाउस में अपने स्टे के वो कितना पा रहे हैं ये हर कोई जानना चाहेगा. तो फिर देर किस बात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू को शो में बने रहने की मोटी रकम मिल रही है. अब्दू रोजिक हर हफ्ते के 2.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं. अब्दू ने इंडिया के नंबर 1 रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अपनी लग्जूरियस लाइफ को छोड़ा. वे महीनों के लिए बिग बॉस के घर में कैद हुए. यकीन मानिए बिग बॉस में आने का अब्दू का ये फैसला सही था. अब्दू रोजिक जबसे शो में आए हैं सभी के चहेते बने हुए हैं .

अब्दू का गेम लोगों को आ रहा पसंद
3 फुट के अब्दू रोजिक का गेम प्लान हर कोई सराह रहा है. होस्ट सलमान खान ने भी अब्दू के गेम की तारीफ की है. बिना लड़ाई-झगड़े, एक्स्ट्रा ड्रामे के शो कैसे चलाया जाता है, ये अब्दू से सीखा जा सकता है. पिछले वीकेंड का वार में अब्दू रोजिक को नोमिनेट करने वालों को सलमान खान ने आईना भी दिखाया था. अब्दू रोजिक हिंदी और इंग्लिश टूटी फूटी बोलते हैं. इसके बावजूद अब्दू रोजिक जिस तरह सभी की बातों को समझकर जवाब देते हैं, वो काबिलेतारीफ है. दर्शकों को भी अब्दू की कम शब्दों में कही गई बातचीत पूरी समझ आती है. अब्दू कभी तो समझदारी की ऐसी बात कर जाते हैं जो सुनकर लोग ताज्जुब करते हैं, कैसे नन्ही सी उम्र में अब्दू इतना डीप सोच लेते हैं.

सुंबुल पर भारी पड़े अब्दू
अब्दू रोजिक के बाद बिग बॉस हाउस की सबसे छोटी कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान हैं. लेकिन गेम और समझदारी के मामले में सुंबुल 3 फुट के अब्दू के सामने कहीं नहीं टिकती हैं. सुंबुल का जहां शो में मजाक उड़ रहा है. वहीं 19 साल के अब्दू सबके चहेते बने हुए हैं. आलम ये है कि अब फैंस के लिए अब्दू के बिना बिग बॉस 16 की कल्पना करना ही सोच से परे हो गया है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...