3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorized'बिल्कुल बकवास...', ओला और उबर के मर्जर पर भाविश अग्रवाल की सफाई

‘बिल्कुल बकवास…’, ओला और उबर के मर्जर पर भाविश अग्रवाल की सफाई

Published on

नई दिल्ली,

कैब कंपनी ओला और उबर को लेकर चर्चा चल रही थी कि दोनों साथ में मर्जर कर सकती हैं. लेकिन इन खबरों को बल मिल पाता, उससे पहले ही ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई मर्जर नहीं होने वाला है. उन्होंने इन खबरों को ही बकवास बता दिया है. ट्वीट कर भाविश अग्रवाल ने लिखा है कि ये सब बिल्कुल बकवास है. हम मुनाफा कमाने वाली कंपनी हैं और अभी हमारी ग्रोथ बेहतरीन चल रही है. अगर कोई दूसरी कंपनी मार्केट छोड़ना चाहती है, तो उसका स्वागत है. हम कभी भी किसी कंपनी के साथ मर्ज नहीं करने वाले हैं.

वैसे उबर ने भी उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है जहां पर कहा गया था कि ओला के अधिकारियों के साथ कंपनी की कोई मीटिंग नहीं हुई है और ना ही कोई मर्जर का प्लान किया जा रहा है. ऐसे में ऐसी तमाम खबरों ने अटकलों के बाजार को गर्म तो रखा लेकिन इसमें कोई सच्चाई सामने नहीं आई.

ओला और उबर के भारतीय बाजार की बात करें तो इस समय दोनों ही मुश्किलों का सामना कर रही हैं. एक तरफ ओला को अपना ग्रॉसरी वाला बिजनेस बंद करना पड़ गया तो उबर को भी अपना ‘उबर ईट्स’ भी जोमैटो को बेचना पड़ा. इस सब के ऊपर बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच दोनों कैब कंपनियों ने समय-समय पर अपने ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट दिए, उस वजह से भी स्थिति थोड़ी बिगड़ी. इन चुनौतियों की वजह से ही इस खबर को हवा मिल गई थी कि ओला और उबर अपना मर्जर कर सकते हैं.

वैसे ओला से बजाय इस समय उबर के सामने चुनौतियों का ज्यादा बड़ा पहाड़ खड़ा है. अभी एशिया में सिर्फ जापान और भारत तक ही उबर का बाजार सीमित रह गया है. कुछ देशों में तो उसे अपनी सर्विस बंद भी करनी पड़ गई है. उस सब के ऊपर कोरोना ने उनके बिजनेस को और ज्यादा सीमित करने का काम कर दिया. लेकिन अभी के लिए दोनों में से कोई भी कंपनी मर्जर को तैयार नहीं है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...