6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedअबु धाबी का हवाई अड्डा बना दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट, डिजाइन...

अबु धाबी का हवाई अड्डा बना दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट, डिजाइन ऐसा जिसे देखने के लिए बड़ी करनी पड़ेंगी आंखें

Published on

ट्रांसपोर्टेशन का सबसे तेज जरिया फ्लाइट से सफर करना है। फ्लाइट्स के कारण ही दुनिया एक से दूसरे देश में जाना आसान हो गया है। वहीं हम सभी जानते हैं, बिना एयरपोर्ट के फ्लाइट्स का उड़ान भरना मुमकिन नहीं है। ऐसे में देश और दुनिया में कई बेहतरीन एयरपोर्ट्स हैं, जो अपनी खूबियों के कारण प्रसिद्ध है। वहीं आज हम आपको उस एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट माना गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं, अबू धाबी के “जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट” की। आइए जानते हैं किस वजह से इस एयरपोर्ट को “World’s Most Beautiful Airport” का खिताब मिला है।

अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट के नाम से सम्मानित किया है। यह उपाधि पेरिस में UNESCO हेडक्वार्टर में आयोजित वर्सेल्स प्रिक्स इवेंट में प्रदान की गई है। बता दें, 400 से अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लिस्ट में जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट का खिताब दिया गया है।

एयरपोर्ट में 24 एयरलाइनें देती हैं सेवाएं
जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है। ये एयरपोर्ट UAE की राजधानी अबू धाबी में स्थित है। यह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद UAE में दूसरा सबसे बिजी एयरपोर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतिदिन एयरपोर्ट पर 24 एयरलाइन अपनी सेवा देते हैं, जो 128 डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरती हैं। हालांकि मौसम को देखते हुए कई बार फ्लाइट्स की संख्या में कमी और बढ़ोतरी की जाती है।

क्यों मिला “World’s Most Beautiful Airport” का टाइटल
जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खूबसूरत टर्मिनल का ताज पहनाए जाने की पीछे कई कारण हैं। बता दें, इस एयरपोर्ट का डिजाइन सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिकता के मिश्रण है, जो एविएशन इंडस्ट्री के भविष्य के लिए UAE के नजरिए को दर्शाता है। इस एयरपोर्ट का आर्किटेक्चर कई मायनों में बेस्ट है।

यह खूबसूरत आर्किटेक्चर न केवल सुंदर है, बल्कि एयरपोर्ट का डिजाइन तापमान को नियंत्रित करके ऊर्जा की खपत को कम करने में भी मदद करता है। मिडफील्ड टर्मिनल, या टर्मिनल A, अपनी छत को रेगिस्तानी टीलो जैसा दिखने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें, टर्मिनल के अंदर, एक ऊंचा मेहराब भव्यता को बढ़ाता है, जो टूरिस्ट्स को काफी अट्रैक्ट करता है।

बेहतरीन टेक्नोलॉजी को अपनाता है एयरपोर्ट
जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल सुंदरता के बारे में नहीं है, बल्कि यह देश और दुनिया की बेहतरीन टेक्नोलॉजी को भी अपनाता है। इसका एक्स-आकार का लेआउट अराइवल और डिपार्चर के बीच यात्रा की दूरी को कम करता है, जबकि मॉर्डन चेक-इन काउंटर और सुपरमार्केट यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो एयरपोर्ट हर मायने में बेस्ट है।

ये दो एशियाई एयरपोर्ट हैं टॉप- 5 में
जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद एयरपोर्ट की “प्रिक्स वर्सेल्स की टॉप 5 की लिस्ट” में सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट टर्मिनल 2 और थाईलैंड का सुवर्णभूमि एयरपोर्ट जो बैंकॉक का मेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, उन्हें भी दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट माना गया है। लिस्ट में ये एयरपोर्ट तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...