6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआचार्य मनोज अवस्थी ने कहा-प्रेम के सहारे हम उस परमात्मा के पास...

आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा-प्रेम के सहारे हम उस परमात्मा के पास पहुंच सकते

Published on

भोपाल

 बरखेड़ा रामलीला मैदान पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में अंतरराष्ट्र्रीय कथाकार आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि प्रेम के सहारे हम उस परमात्मा के पास पहुंच सकते हैं। उन्होंनें कहा भगवान के प्रेम को मान लें तो हम सब कुछ जान जाएंगे । उन्होंने कथा का सुंदर वर्णन किया करते हुये कंस वध की कथा सुनाई जब हम सब में भगवान को ही देखेंगे तो हम उस परमात्मा के पास अवश्य पहुंच जाएंगे। कंस ने भी मरने से पहले सब जगह भगवान का दर्शन किया, इसलिए उसकी भी मुक्ति हो गई। किसी की मदद करने के बाद उससे कुछ लेना नहीं चाहिए। भगवान ने भी मथुरा के राज्य को नहीं लिया और उसे अपने नाना उग्रशेन को दे दिया।

गुरू हमारे अंदर व्याप्त अंधकार को हटाकर ज्ञान रूपी ज्योति जलाकर हमें परमात्मा की प्राप्ति करा देते हैं। भगवान ने सब कुछ जानते हुए भी गुरू से ही ज्ञान लिया। भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण और मां रुक्मणी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। डीजे, ढोल की थाप पर श्रद्धालु ने नाचते-गाते बारात निकाली । इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी को मंच पर फूलों की वर्षा कर विवाह की रस्में निभाई गई। कथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...