7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआचार्य ने कहा कि जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं...

आचार्य ने कहा कि जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता : आचार्य मनोज अवस्थी

Published on

भोपाल

जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता। यह बात बरखेड़ा रामलीला मैदान पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य मनोज अवस्थी ने कही। आचार्य ने कहा भगवान कृष्ण ने पांच तत्व शोधन की लीला की। भगवान के पांचों तत्व मेरे में हैं और मैं पांचों में। जल संरक्षण पर जोर देते हुए आचार्य ने कहा कि जल को बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता। जब यमुना का जल प्रदूषित होने लगा था, तब भगवान ने स्वयं यमुना में कूद कर उसकी रक्षा की।

आचार्य ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्तमान काल की परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से अपील कि की जो लोग जल का व्यर्थ उपयोग करते हैं, वे जल का महत्व समझें और उसको संरक्षित करें। जल संरक्षित रहेगा, तभी राष्ट्र सरंक्षित हो पाएगा। लोगों से पेड़ लगाने का भी आग्रह किया और संदेश दिया कि पेड़ पौधे, तभी हमारा जीवन संभव है। आचार्य ने कहा भविष्य में जल और पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया गया तो ये अगले विश्व युद्ध का विषय बन सकता है।

आचार्य ने कथा में जल संरक्षण को लेकर कहा कि बिना जल के संकल्प भी नहीं हो सकता है, इसलिए जल का महत्व सर्वाधिक है। जल के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती, इसलिए जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने गिर्राज को अंगुली पर धारण किया। महाराज ने बताया कि कण-कण में भगवान का दर्शन हम सबको करना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...