12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedजहरीले कीड़े को एक्टर Jamie Dornan ने छुआ, आया हार्ट अटैक! अस्पताल...

जहरीले कीड़े को एक्टर Jamie Dornan ने छुआ, आया हार्ट अटैक! अस्पताल में एडमिट

Published on

नई दिल्ली,

हॉलीवुड फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ से दुनियाभर में फेम पाने वाले एक्टर जेमी डोर्नन अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. खबर है कि जेमी को उनकी पुर्तगाल की ट्रिप पर एक जहरीले कीड़े को छूने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. जेमी को इस कीड़े की वजह से हार्ट अटैक जैसे लक्षण होने लगे थे. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया. जेमी डोर्नन के दोस्त गॉर्डन स्मार्ट ने इसकी जानकारी दी है. स्मार्ट को भी यही दिक्कत हुई थी, जिसके चलते उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

जेमी और उनके दोस्त की हालत हुई खराब
बीबीसी की द गुड, द बैड एंड द अनएक्सपेक्टेड पॉडकास्ट में गॉर्डन स्मार्ट ने इस बारे में बात. उन्होंने बताया कि पुर्तगाल के गोल्फिंग रिसॉर्ट में दोनों छुट्टियां मना रहे थे. शुरुआत में जब उन्हें अजीब महसूस होना शुरू हुआ तो जेमी और गॉर्डन ने सोचा कि उन्होंने ज्यादा ड्रिंक्स ले ली हैं. हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि एक कैटरपिलर की वजह से उन्हें ये सब हो रहा है, जो जहरीला होता है.

स्मार्ट ने बताया कि अपनी ट्रिप के एक दिन बाद ही वो मुश्किल में फंस गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बाहिने हाथ झनझनाहट महसूस हुई थी. ऐसे में उन्होंने सोचा कि उन्हें हार्ट अटैक हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘मैं वैसे एकदम हेल्दी इंसान हूं, लेकिन एक बार आपके मन में आ जाए कि आपको हार्ट अटैक आ रहा है तो आपके मन में वो बात बैठ ही जाती है और आप खुद पर यकीन कर लेते हैं कि ऐसा ही हो रहा होगा.’

गॉर्डन स्मार्ट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में वो डिस्चार्ज हो गए. जब वो होटल वापस लौटे तो जेमी डोर्नन को भी वही सब महसूस होने लगा. स्मार्ट ने इस बारे में बताया, ‘जेमी ने मुझे बताया कि गॉर्डन तुम्हारे जाने के 20 मिनट बाद मेरी बाहिनी टांग और हाथ सुन्न पड़ गए थे, मेरी दाहिना टांग भी सुन्न हो गई थी और मैंने कुछ देर बाद खुद को एम्बुलेंस में पड़ा पाया.’

डॉक्टर ने बताई मुसीबत की वजह
डॉक्टरों ने गॉर्डन स्मार्ट को अगले हफ्ते कॉल किया और बताया कि उन्होंने ये सारी मुसीबत एक टॉक्सिक कैटरपिलर की वजह से झेली है. उन्होंने इस बारे में कहा, ‘और बाद में हमें पता चला कि साउथ पुर्तगाल के गोल्ड कोर्स पर कैटरपिलर हैं, जिनकी वजह से लोगों के कुत्तों की मौत हो रही है और 40 की उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं. बाद में हमें ये भी पता चला कि हमने किसी hairy processionary caterpillars को छू लिया था और हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि जिंदा बच गए हैं. अच्छी खबर यही है कि ये कैफीन का ओवरडोज नहीं था, ना ही हैंगओवर था, ये एक जहरीले और टॉक्सिक कैटरपिलर की वजह से हुआ.’

41 साल के जेमी डोर्नन को फिफ्टी शेड्स फिल्म फ्रेंचाइजी की वजह से जाना जाता है. उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में देखा गया था. इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और गैल गडोट ने काम किया था. साथ ही वो टीवी ड्रामा सीरीज ‘द टूरिस्ट’ में भी नजर आ रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...