8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedप्रेग्नेंसी से जुड़े दावों को झूठा बताकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, यूजर्स बोले-...

प्रेग्नेंसी से जुड़े दावों को झूठा बताकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पहले रिसर्च करो

Published on

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस का इंस्टा अकाउंट उनकी प्रेग्नेंसी फोटोज और वीडियो से भरा हुआ है. कभी वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं तो कभी प्रेग्नेंसी को लेकर रियलिटी और मिथ्स पर बात करती हैं. नेहा ने ऐसा ही एक नया वीडियो शेयर किया है. जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

नेहा ने शेयर किए प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स
नेहा मर्दा ने कॉमन प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स को लेकर वीडियो शेयर किया है. जिनमें 5 अहम मिथ्स शामिल हैं. जैसे प्रेग्नेंसी में चाय/कॉफी नहीं पीनी चाहिए. प्रेग्नेंट लेडी को दो लोगों (मां-बच्चे) का खाना खाना चाहिए. प्रेग्नेंसी के दौरान ट्रैवल नहीं करना चाहिए. प्रेग्नेंट लेडी को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. मॉर्निंग में जी मचलाना, बेचैनी होना या उल्टी होना आम बात है. प्रेग्नेंसी में सेक्स करना बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है.

नेहा ने बताए फैक्ट्स
इन सभी मिथ्स के नेहा मर्दा ने जवाब भी दिए हैं. नेहा ने कैप्शन लिख इन सभी बातों को झूठ और गलत बताया है. एक्ट्रेस के मुताबिक, कोई भी प्रेग्नेंट लेडी चाय या कॉफी पी सकती है. ओवरईटिंग नहीं करनी चाहिए. इससे आपका वजन बढ़ेगा और बच्चे को गैस की दिक्कत होगी. प्रेग्नेंट लेडी आराम से इस फेज में ट्रैवल कर सकती है. प्रेग्नेंट लेडी को एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ना चाहिए. सुबह उठते ही बेचैनी होना आम बात नहीं, Nausea कभी भी और किसी भी समय हो सकता है.

लोगों ने किया ट्रोल
नेहा के ये सजेशन लोगों को पसंद नहीं आए हैं, इसलिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स ने नेहा को अपने डॉक्टर्स से कंसल्ट करने को कहा है. साथ ही लोगों को चेतावनी दी है कि एक्ट्रेस की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, इससे बच्चे और मदर की हेल्थ रिस्क में आ सकती है. यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में सेक्स सेफ नहीं, प्लीज अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें और ऐसी चीजों की जब तक नॉलेज ना हो शेयर न करें. शख्स ने लिखा- ये बातें मिथ नहीं हैं. हर प्रेग्नेंसी अलग होती है. तो वो करें जो डॉक्टर कहे. यूजर्स ने एक्ट्रेस को रिसर्च करने की हिदायत दी है. प्रेग्नेंसी से जुड़ी इन बातों को मिथ बताने पर लोग नाराज हैं.

नेहा मर्दा ने साल 2012 में बिजनेसमैन आयुष्मान से शादी की. उन्होंने अरेंज्ड मैरिज की. नवंबर में नेहा ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है. नेहा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं. फैंस को इंतजार है कब नेहा के घर किलकारी गूंजेगी.

नेहा के प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्ट्स को आप कितना सही मानते हैं?

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...