6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअडानी ने एक झटके में कमाए 40 हजार करोड़ रुपये, अंबानी का...

अडानी ने एक झटके में कमाए 40 हजार करोड़ रुपये, अंबानी का उनसे आगे निकलना मुश्किल

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के शेयरों में आजकल बहार आई हुई है। इसकी बदौलत ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ भी रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 5.20 अरब डॉलर (40,884 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 124 अरब डॉलर पहुंच गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे और एशिया में पहले नंबर पर बने हुए हैं। अडानी की नेटवर्थ में इस साल 47 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनिया के टॉप टेन अमीरों में केवल अडानी की ही नेटवर्थ बढ़ी है जबकि बाकी रईसों की नेटवर्थ में गिरावट आई है।

अडानी ग्रुप की सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से चार कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक है। अडानी अब टेलिकॉम सेक्टर में भी उतरने जा रहे हैं। उन्होंने हाल में संपन्न हुई 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लिया था। हालांकि अडानी ग्रुप का कहना है कि वह अपने इस्तेमाल के लिए इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करेगी लेकिन जानकारों का कहना है कि वह टेलिकॉम सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं।

मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर
इस बीच देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीजके चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 2.63 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 92.2 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। एक वक्त मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप फाइव में पहुंच गए थे। लेकिन अब वह इस लिस्ट में टॉप टेन से बाहर हो गए हैं। इस समय वह इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। अडानी अब उनसे काफी आगे निकल चुके हैं। दोनों की नेटवर्थ में 31 अरब डॉलर से ज्यादा का अंतर है।

कौन है टॉप पर
टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 250 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 159 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के बर्नार्ड आरनॉल्ट (148 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (117 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...