12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअडानी के पास 22 गुना तो अंबानी के पास 16 गुना ज्यादा...

अडानी के पास 22 गुना तो अंबानी के पास 16 गुना ज्यादा दौलत, ये आंकड़े देख सकपका जाएगा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पास जितना विदेशी मुद्रा भंडार है, उससे 22 गुना ज्यादा संपत्ति के मालिक अकेले गौतम अडानी हैं। मुकेश अंबानी की बात करें तो उनकी संपत्ति पाकिस्तानी विदेशी मुद्रा भंडार से 16 गुना ज्यादा है। इसमें कोई शक नहीं कि अडानी और अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल हैं। अडानी तो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अंबानी-अडानी की संपत्ति की आज पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडारसे तुलना यूं ही नहीं हो रही है। दरअसल, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार इन दिनों चर्चा में है। पॉजिटिव बात के लिए नहीं बल्कि निगेटिव बात के लिए। पाकिस्तान के पास केवल तीन हफ्ते के आयात के लायक ही विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। यह बताता है कि पाकिस्तान की इकनॉमी किस स्थिति से गुजर रही है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति 126.8 अरब डॉलर है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 91.4 अरब डॉलर है। वे दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

8 साल के निचले स्तर पर है विदेशी मुद्रा भंडार
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार इस समय 8 साल के निचले स्तर पर है। इकनॉमी को बिखरने से बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद यह हालत है। दिसंबर 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) का भंडार गिरकर 5.576 अरब डॉलर पर आ गया। जनवरी 2022 में यह 16.6 बिलियन डॉलर पर था। इसका मतलब है कि पाक का विदेशी मुद्रा भंडार एक साल में 11 अरब डॉलर गिर गया।

कर्ज चुकाने के लिए भी लेना होगा उधार
पाकिस्तानी मीडिया साइट डॉन के अनुसार, पाकिस्तानी विदेशी मुद्रा भंडार से 245 मिलियन डॉलर बाहरी कर्ज के पुनर्भुगतान में खर्च हो गए। मुद्रा भंडार में आई इस भारी गिरावट से सरकार के पास इसके विदेशी कर्ज को चुकाने के लिए रकम ही नहीं बची है। पाकिस्तान को विदेशी कर्ज चुकाने के लिए भी अपने मित्र देशों से उधार लेना होगा। पाकिस्तान के पास अब केवल तीन दिन के आयात के लायक ही पैसे बचे हैं।

संकट एक नहीं, कई हैं
रिपोर्ट के अनुसार आईएमएफ से नई किस्त जारी होने की बातचीत फिर शुरू करने की तमाम कोशिशें हुईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पाकिस्तानी करेंसी पहले ही डॉलर के मुकाबले काफी अधिक गिर चुकी है। पाकिस्तान में महंगाई भी दशकों के उच्च स्तर पर है। यही नहीं, यह राजनीतिक संकट और ऊर्जा संकट से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान ने पहले अपने मित्र देशों चीन और सऊदी अरब से वित्तीय मदद प्राप्त की थी। लेकिन विश्लेषकों के अनुसार अब ये देश तब तक रुके हुए हैं, जब तक पाकिस्तान को आईएमएफ की एनओडी नहीं मिल जाती।

कराची पोर्ट पर अटके हजारों कंटेनर्स
पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर हजारों शिपिंग कंटेनर्स अटके हुए हैं। ये इसलिए अटके हुए हैं, क्योंकि बैंक्स इनके लिए फॉरेन एक्सचेंज पेमेंट्स की गारंटी नहीं ले पा रहे हैं। इन कंटेनर्स में समय के साथ खराब होने वाले खाद्य पदार्थ और चिकित्सा उपकरण भी रखे हुए हैं। पाकिस्तान के लिए दवा, भोजन और ऊर्जा जैसी वस्तुओं के लिए भुगतान करना बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

जितना है पाक शेयर बाजार में पैसा उतना एक साल में कमा गए अडानी
पाकिस्तान के शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों और गौतम अडानी की संपत्ति की तुलना भी बड़ी दिलचस्प है। गौतम अडानी ने साल 2022 में जितनी कमाई की, वह पाकिस्तानी शेयर बाजार में मौजूद रकम से भी अधिक है। साल 2022 में हुई गौतम अडानी की कमाई पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप से भी अधिक है। पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज का एम-कैप करीब 30 अरब डॉलर है। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी ने अपनी संपत्ति  में 39.9 अरब डॉलर जोड़े हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...