12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedआर या पार के मूड में अडानी, हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी जंग...

आर या पार के मूड में अडानी, हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी जंग के लिए अमेरिकी लॉ फर्म को किया हायर

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अपनी निगेटिव रिपोर्ट दी, जिसके बाद अडानी समूह को भारी नुकसान हुआ। अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई। कंपनी का मार्केट कैप को 100 अरब डॉलर घट गया। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए। अब अडानी इस शॉर्ट सेलर कंपनी से बदला लेने के मूड में आ गए हैं। अब अडानी हिंडनबर्ग के साथ लीगल फाइट की तैयारी कर रहे हैं। अडानी ने हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी जंग के लिए अमेरिका की बड़ी लॉ फर्म को हायर कर लिया है। अमेरिकी लीगल फर्म वॉचटेल को हायर किया गया है। आपको बता दें कि वॉचटेल चर्चित और विवादित मामलों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मशहूर है। दरअसल हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेकर गौतम अडानी अपने निवेशकों को आश्वास्त करना चाहते हैं, उनका भरोसा जीतना चाहते हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए अडानी समूह ने न्यूयार्क के वॉचटेल, लिफ्टन, रोसेन, काट्ज जैसे बड़े लॉ फर्म और लॉ एक्सपर्ट्स से संपर्क किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कंपनी को भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अडानी समूह ने वॉचटेल को हायर किया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में भी अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़ी दो याचिकाओं पर आज सुनवाई होने वाली है।

एडवोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट के कारण देश की छवि धूमिल हुई है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए गए है। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग, शेयर मैनिपुलेशन, शेयरों की ओवरप्राइसिंग, अकाउंट में हेराफेरी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...