17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedअडानी का बांग्लादेश पर 6711 करोड़ रुपया बकाया, अगर नहीं चुकाया तो...

अडानी का बांग्लादेश पर 6711 करोड़ रुपया बकाया, अगर नहीं चुकाया तो पड़ोसी देश पर आ सकता है संकट

Published on

नई दिल्ली:

देश के दूसरे सबसे अमीर और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का बांग्लादेश पर अरबों रुपया बकाया है। यह रुपया अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर का है। अगर बांग्लादेश ने यह रकम नहीं चुकाई तो इस पड़ोसी देश पर नया संकट आ सकता है। बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस प्रदर्शन के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ना पड़ा था। ऐसे में अडानी पावर का पैसा चुकाने की जिम्मेदारी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर है।

अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करती है। बांग्लादेश पर अडानी पावर का 80 करोड़ डॉलर (करीब 6711 करोड़ रुपये) बकाया है। बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद अडानी की यह रकम फंस गई है। जानकारों के मुताबिक अगर बांग्लादेश इस रकम का पेमेंट नहीं करता है तो कंपनी बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई रोक सकती है। ऐसे में बांग्लादेश के सामने अंधेरे में डूबने का संकट पैदा हो जाएगा। अडानी पावर झारखंड में लगे अपने पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करता है।

बांग्लादेश की सरकार को पूरी जानकारी
इस बकाया रकम के बारे में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को पूरी जानकारी है। बांग्लादेश बैंक के नए गवर्नर अहसान एच मंसूर ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर हम अडानी पावर को यह रकम नहीं चुकाते हैं तो कंपनी हमें बिजली देना बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार इस मसले के समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अडानी पावर की बिजली काटने की कोई योजना नहीं है। हालांकि अगर कर्जदार और कोयला सप्लाई करने वालों ने अगर कंपनी पर दबाव बनाया तो उसे कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं।

कंपनी पर पड़ेगा असर
बांग्लादेश अगर यह भुगतान देरी से करता है तो इससे कंपनी के संचालन पर भी असर पड़ेगा। दरअसल, अडानी ग्रुप पिछले कुछ समय से देश के बाहर तेजी से अपने कदम फैला रहा है। इनमें पड़ोसी देशों श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल पर खास नजर है। अगर बांग्लादेश बिजली का भुगतान रोकता है या देरी से करता है तो अडानी ग्रुप की इन देशाें में चल रहीं योजनाओं को झटका लग सकता है।

और भी कंपनियां देती हैं बांग्लादेश को बिजली
अडानी पावर के अलावा देश की दूसरी कंपनियां भी बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करती हैं। इन कंपनियों में एनटीपीसी लिमिटेड और पीटीसी इंडिया लिमिटेड समेत भारत की कुछ अन्य सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियां भी शामिल हैं। इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि क्या इन कंपनियों का बांग्लादेश पर कुछ बकाया है या नहीं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...