8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedइस अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे Adani, जेफ बेजोस को भी मिल था...

इस अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे Adani, जेफ बेजोस को भी मिल था ये सम्मान

Published on

नई दिल्ली,

हाल ही में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप-3 में भारतीय कारोबारी गौतम अडानी शामिल हुए हैं. इस मुकाम को हासिल करने के बाद अब गौतम अडानी को अब वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने इस बात की घोषणा की है. अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली में सात सितंबर को होने वाले इंडिया आइडियाज समिट में गौतम अडानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 143 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है.

दिग्गज हस्तियों को मिल चुका है ये सम्मान
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के इस सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रैनहोम के शामिल होने की संभावना है. यह पुरस्कार 2007 से ही भारत और अमेरिका के टॉप बिजनेसमैन को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए दिया जा रहा है.

जेफ बेजोस, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, नास्डैक की प्रमुख एडेना फ्रीडमैन, फेडेक्स कॉरपोरेशन के प्रमुख फ्रेड स्मिथ और कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमुख उदय कोटक जैसी हस्तियों को इस पु्रस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के अध्यक्ष और रिटायर्ड राजदूत अतुल केशप ने कहा कि गुजरात की अपनी पहली यात्रा के दौरान मुझे भारत के उत्थान के बारे में उनके दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए गौतम अडानी से मिलकर खुशी हुई. हम सात सितंबर को नई दिल्ली में अपने शिखर सम्मेलन में गौतम अडानी को वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं.

इस साल तेजी से बढ़ी है अडानी की संपत्ति
पिछले कुछ समय के दौरान अडानी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है. दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली का दौर आने के बाद भी अडानी की दौलत लगातार बढ़ी है. साल 2022 अडानी के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है. इस साल जिस रफ्तार से अडानी की संपत्ति बढ़ी है, कोई अन्य अरबपति उनके आस-पास भी नहीं ठहरता. इस साल उनकी नेटवर्थ में 60 बिलियन डॉलर से ज्यादा की तेजी आई है. गौतम अडानी के लिए बिजनेस के मोर्चे पर भी पिछले कुछ महीने शानदार साबित हुए हैं. इस दौरान उन्होंने एक के बाद कई अहम डील की.

अडानी ग्रुप ने की है कई बड़ी डील
मई महीने में गौतम अडानी की कंपनी ने होल्सिम का भारतीय सीमेंट कारोबार खरीदने का ऐलान किया था. यह डील 10.5 बिलियन डॉलर में हुई थी. इस डील से अडानी समूह एक झटके में भारतीय सीमेंट बाजार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया. अडानी की कंपनी अडानी पावर ने इसी महीने थर्मल पावर प्लांट ऑपरेटर डीबी पावर को 7,017 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया था.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...