8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedAdani की कंपनी ने कराई करोड़ों की कमाई, रिलायंस-टाटा के निवेशकों को...

Adani की कंपनी ने कराई करोड़ों की कमाई, रिलायंस-टाटा के निवेशकों को तगड़ा झटका

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार  में बीता सप्ताह निराशाजनक साबित हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 686.83 अंक या 1.09 फीसदी के नुकसान में रहा. मार्केट में जारी रही गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड टॉप-10 कंपनियों (Top-10 Firms) में से पांच कंपनियों को जोरदार घाटा उठाना पड़ा है, जबकि 5 कंपनियों को फायदा हुआ. मुनाफे में रहीं कंपनियों में गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली अडानी एंटरप्राइजेज और हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) शामिल है. वहीं सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस (Reliance) और टीसीएस (TCS) के शेयर होल्डर्स रहे.

RIL शेयर होल्डर्स के 76000 करोड़ डूबे 
Sensex की Top-10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले हफ्ते 1,67,602.73 करोड़ रुपये कम हो गया. पीटीआई के मुताबिक, इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा घाटे में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर होल्डर्स रहे. रिलायंस की मार्केट वैल्यू (Reliance Market Cap) में 76,821.01 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई और इसका एमकैप कम होकर 17,65,173.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. अपने निवेशकों को घाटा कराने वाली अन्य कंपनियों की बात करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का एमकैप 53,641.69 करोड़ रुपये कम होकर 12,04,797.55 करोड़ रुपये रह गया.

Infosys ने कराया जोरदार फायदा
बीते सप्ताह जिन पांच टॉप कंपनियों की वैल्यू कम हुई है, उसमें इंफोसिस और भारती एयरटेल भी शामिल हैं. एक ओर जहां इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Infosys Market Cap) 29,330.33 करोड़ रुपये घटकर 6,60,184.76 करोड़ रुपये रह गया, तो वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का एमकैप 7,705.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,64,529.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. इस बीच आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू (ICICI Bank MCap) भी 104.62 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,49,102.84 करोड़ रुपये रह गई.

इन कंपनियों की वैल्यू बढ़ी
Stock Market में गिरावट के बावजूद जिन कंपनियों ने अपने शेयर होल्डर्स की कमाई कराई. उनमें सबसे ऊपर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) रही. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 24,882.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,39,370.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की वैल्यू 13,493.73 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 9,09,600.11 करोड़ रुपये हो गई. तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई एशिया के सबसे रईस गौतम अडानी की कंपनी ने कराई. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का मार्केट कैप 8,475.91 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 4,55,521.65 करोड़ रुपये हो गया.

SBI के निवेशकों की बल्ले-बल्ले
Adani की कंपनी के साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के निवेशकों को भी जोरदार फायदा हुआ है. बैंक का मार्केट कैप 7,942.90 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,157.69 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही एचडीएफसी की मार्केट वैल्यू (HDFC MCap) 1,129.55 करोड़ रुपये बढ़कर 4,86,755.77 करोड़ रुपये हो गई. मार्केट कैप के लिहाज से इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर रही. वहीं इसके बाद TCS, HDFC Bank, Infosys, ICICI Bank, HUL, SBI, HDFC, Bharti Airtel और Adani Enterprises का नाम शामिल है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...