11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयरों ने फिर पकड़ी तूफानी रफ्तार! उछाल के साथ हरे...

अडानी के शेयरों ने फिर पकड़ी तूफानी रफ्तार! उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए ये स्टॉक

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में आज अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में सुबह से ही तेजी देखने को मिली है। दिनभर तेजी के बाद अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। अडानी ग्रुप के कई स्टॉक्स में आज सुबह से अपर सर्किट भी देखने को मिला। अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में बीते सप्ताह भी तेजी देखने को मिली थी। दरअसल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अडानी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक को लॉन्ग टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज से अब पहले स्टेज में डालने का फैसला किया था। इसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। आइए देखते हैं आज अडानी ग्रुप के स्टॉक्स का क्या हाल रहा है।

इन स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट
आज सुबह से ही अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में अपर सर्किट देखने को मिला है। यह स्टॉक सुबह 5 फीसदी उछाल के साथ 897.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह स्टॉक अपने अपर सर्किट पर ही बंद हुआ है। शेयर में आज निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिली है। अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी आज तेजी देखने को मिली। अडानी टोटल गैस के शेयर 5 फीसदी के उछाल के साथ दिनभर अपर सर्किट पर लगे रहे। शेयर आज 907.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी आज अपर सर्किट देखने को मिला है। शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1003.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

उछाल के साथ बंद हुए ये स्टॉक
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज दो फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 1797.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी आज दिनभर तेजी देखी गई यह शेयर 652.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी पॉवर के शेयर 194.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी विल्मर के शेयर भी हरे रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट, एसीसी और एनडीटीवी के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...