9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized'अमेरिकी दोस्त' के सहारे बुलंद हुए अडानी के सितारे, एक ही दिन...

‘अमेरिकी दोस्त’ के सहारे बुलंद हुए अडानी के सितारे, एक ही दिन में कमाए ₹3000 करोड़, अमीरों की लिस्ट में लॉन्ग जंप

Published on

नई दिल्ली

24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ अपनी रिपोर्ट जारी की थी। अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट के आने के अडानी के शेयर ताबड़तोड़ गिरने लगे। अडानी समूह का मार्केट कैप सौ अरब डॉलर से भी अधिक गिर गया। कंपनी के मालिक गौतम अडानी जो कभी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, गिरते-गिरते 34वें नंबर पर पहुंच गए। गौतम अडानी की दौलत लगातार गिरती चली गई। हालांकि गौतम अडानी के कुछ दोस्त ऐसे भी हैं, जो मुश्किल में उनके साथ खड़े रहे। ऐसा ही एक दोस्त अमेरिका से आया।

अमेरिका से आया अडानी का दोस्त
गौतम अडानी का ये अमेरिकी दोस्त कोई और नहीं बल्कि राजीव जैन हैं। जीक्यूजी पार्टनर्स अडानी ग्रुप के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है। एनआरआई इंवेस्टर राजीव जैन की इंवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी ने अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी को 10 फीसदी बढ़ा दिया है। इससे पहले इसी साल मार्च में इस फर्म ने अडानी की कंपनियों में 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस निवेश के बाद अडानी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अडानी की कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए।

एक दिन में 3.8 अरब डॉलर की कमाई
अडानी के शेयरों में आई तेजी का असर गौतम अडानी की कमाई पर दिखने लगा। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से एक दिन में गौतम अडानी की दौलत में में 3.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। भारतीय करेंसी में देखें तो एक दिन में गौतम अडानी की दौलत 3,14,67,62,90,000 रुपये से उछल गई। फॉर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी ने ऊंची छलांग लगाई और अडानी इस लिस्ट में उछलकर 24वें पर पहुंच गए। गौतम अडानी का नेटवर्थ 54,8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अडानी के इन शेयरों में तेजी
सोमवार के बाद मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। अडानी के इस शेयर में 13 फीसदी की तेजी देखने को मिली। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 2633.70 रुपये पर पहुंच गया है। हिंडनबर्ग के हमले के बाद से अब तक कंपनी के शेयर में 159 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है। अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी पोर्ट, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर, अंबुजा सीमेंट्स और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में तेजी देखने को मिली है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...