9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized20 साल बाद... अमेरिकी कंपनी भारत में बनाएगी परमाणु रिएक्टर, टाटा समेत...

20 साल बाद… अमेरिकी कंपनी भारत में बनाएगी परमाणु रिएक्टर, टाटा समेत तीन कंपनियां करेंगी काम पूरा

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी कंपनी अब भारत में परमाणु रिएक्टर बना सकेंगी। अमेरिका के ऊर्जा विभाग (DoE) ने एक कंपनी को भारत में परमाणु रिएक्टर बनाने की मंजूरी दे दी है। इस कंपनी का नाम होल्टेक इंटरनेशनल  है। DoE ने 26 मार्च को इस कंपनी को मंजूरी दी। यह मंजूरी ’10CFR810′ नाम के एक नियम के तहत दी गई है। यह नियम अमेरिका के परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1954 का हिस्सा है।

करीब 20 साल पहले भारत और अमेरिका के बीच एक समझौता हुआ था। इसे असैन्य परमाणु समझौता कहते हैं। भारत में परमाणु रिएक्टर इसी समझौते के तहत बनेगा। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार इस मंजूरी के बाद Holtec कंपनी भारत की तीन कंपनियों को अपनी तकनीक दे सकती है। इन तीन कंपनियों के नाम होल्टेक एशिया (Holtec Asia), टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड (Tata Consulting Engineers Ltd- TCEL) और एलएंडटी हैं।
$1000000000000 स्वाहा, क्या चीन ने दे दिया अमेरिका को झटका, तीन महीने में अर्श से ‘फर्श’ पर आई यह कंपनी

कैसे परमाणु रिएक्टर बनेंगे?
अमेरिकी कंपनी जो तकनीक देगी वह छोटे परमाणु रिएक्टर (SMR) बनाने की है। बता दें कि अमेरिकी कंपनी होल्टेक इंटरनेशनल को क्रिस पी सिंह नाम के एक भारतीय-अमेरिकी चलाते हैं। वहीं होल्टेक एशिया कंपनी साल 2010 से पुणे में काम कर रही है। इसका एक कारखाना गुजरात में भी है।

सरकारी कंपनियों को मिलेगी तकनीक
होल्टेक कंपनी ने सरकार से ये भी कहा था कि वो तीन और सरकारी कंपनियों को ये तकनीक देना चाहते हैं। इन कंपनियों के नाम Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL), Thermal Utility NTPC Ltd और Atomic Energy Review Board (AERB) हैं। लेकिन भारत सरकार ने इन कंपनियों के लिए कुछ जरूरी कागज नहीं दिए। इसलिए अभी इन कंपनियों को मंजूरी नहीं मिली है।

कई शर्तों के साथ मिली मंजूरी
अभी होल्टेक कंपनी ने जिन तीन कंपनियों को तकनीक देने की मंजूरी दी है, उसमें कई शर्तें शामिल हैं। भारत ने 3 मार्च 2025 को एक वादा किया है। इस वादे में कहा गया है कि L&T, TCE और Holtec Asia नाम की जो तीन कंपनियां हैं, वो इस तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ शांतिपूर्ण कामों के लिए करेंगी। इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने या किसी सैन्य काम के लिए नहीं किया जाएगा। अभी जो मंजूरी मिली है वो 10 साल के लिए है। हर 5 साल में इसकी समीक्षा की जाएगी।

भारत को क्या होगा फायदा?
यह समझौता भारत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे भारत को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सकेगी। साथ ही भारत परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में और भी आगे बढ़ पाएगा। भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक नया बदलाव आने की संभावना है। एक नई डील से भारत को अपनी रिएक्टर तकनीक को बेहतर बनाने का मौका मिल सकता है। इससे परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभी इन परियोजनाओं की गति बहुत धीमी है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...