11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorizedभोजपुरी फिल्मों में धमाल के बाद अब आरा हिलाएंगे एक्टर पवन सिंह,...

भोजपुरी फिल्मों में धमाल के बाद अब आरा हिलाएंगे एक्टर पवन सिंह, मोदी को भगवान बता दे दिया इशारा

Published on

मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की राजनीति में एंट्री के बाद एक और दिग्गज ने ऐसा ही प्लान किया है। हम बात कर रहे एक्टर और सिंगर पवन सिंह की, जिन्होंने बीजेपी नेताओं संग मुलाकात तेज कर दी है। यही नहीं पीएम मोदी की भी तारीफ की है।​

पीएम मोदी इंसान के रूप में भगवान हैं, बोले पवन सिंह​
पवन सिंह केवल बीजेपी नेताओं संग मुलाकात ही नहीं कर रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इंसान के रूप में भगवान हैं। मैं आरा से चुनाव लड़ने को तैयार हूं, केवल आदेश का इंतजार है।

पवन सिंह बोले- आरा से चुनाव लड़ने को तैयार हूं
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए पवन सिंह ने अपने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं आरा से चुनाव के लिए तैयार हूं। बस मौका मिलने का इंतजार है। पवन सिंह बोले उन्हें बस आदेश का इंतजार है, जैसा आदेश मिलेगा हम वैसा करेंगे।

संजय जायसवाल और विनोद तावड़े से भी मिले दिग्गज एक्टर
पवन सिंह से जब बीजेपी नेताओं संग मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं। इसी वजह से नितिन गडकरी, संजय जायसवाल और विनोद तावड़े से शिष्टाचार मुलाकात की थी।

संजय मयूख से मिले पवन सिंह
हाल के दिनों पवन सिंह लगातार बीजेपी नेताओं से मिल रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद के सदस्य बड़े भाई संजय मयूख संग भी मुलाकात की।

जब पवन सिंह ने यूपी के सीएम योगी को दी बधाई
पवन सिंह केवल बीजेपी नेताओं संग मुलाकात ही नहीं कर रहे। वो समय-समय बीजेपी नेताओं को जन्मदिन की बधाई भी देते हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन पर उन्होंने ये तस्वीर शेयर कर बधाई दी थी।

एक्टिंग के बाद राजनीति में उतरने का प्लान
पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से तगड़ा फैन बेस तैयार किया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में क्या पवन सिंह इस बार चुनाव में दावेदारी करते दिखेंगे, देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल जाने-माने एक्टर लगातार बीजेपी नेताओं संग मुलाकात में जुटे हैं।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...