15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedकरीब सात महीने बाद हिलने जा रही है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए...

करीब सात महीने बाद हिलने जा रही है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए क्या हो जाएगा रेट

Published on

नई दिल्ली

एक नवंबर यानी कल जब आप पेट्रोल और डीजल भराने पेट्रोल पंप पहुंचेंगे तो आपको इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने करीब सात महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में 40-40 पैसे की कमी करने का फैसला किया है। इससे पहले सात अप्रैल को आखिरी बार इनकी कीमत बदली थी। हालांकि 22 मई से सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का फैसला किया था। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 96.72 रुपये पर आ गया था। वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई थी।

दिल्ली में सोमवार यानी 31 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के भाव था। इसके अलावा कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। मंगलवार को इसमें 40 पैसे की कटौती होगी।

कच्चे तेल की कीमत
यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च में तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। हाल में यह 85 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई थी। अभी यह 95 डॉलर के आसपास बनी हुई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.83 डॉलर की गिरावट के साथ 94.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) भी 1.18 डॉलर की गिरावट के साथ 86.12 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...