16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedAir India के बाद अब इन कंपनियों को बेचने की तैयारी में...

Air India के बाद अब इन कंपनियों को बेचने की तैयारी में सरकार, जानिए कौन है संभावित खरीदार

Published on

नई दिल्ली

एयर इंडिया के बाद केंद्र सरकार अब इसकी पुरानी सब्सिडियरीज को भी बेचने की तैयारी में है। सरकार ने एलाइंस एयर एविएशन, एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज और एआई एयरपोर्ट सर्विसेज की बिक्री पर काम करना शुरू कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एलाइंस एयर के लिए एक क्लीन-अप एक्सरसाइज शुरू कर दी है। इसके साथ ही केंद्र अन्य दो सब्सिडियरीज की बिक्री को लेकर भी काम कर रही है। ऐसे में अगले कुछ महीनों में सरकार इन कंपनियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित कर सकती हैं। अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को यह जानकारी दी है।

एयर इंडिया में लगाई रकम की होगी रिकवरी
इन कंपनियों की बिक्री से सरकार को कुछ संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार इस तरह एयर इंडिया को बेचने से पहले उसमें डाली कुछ रकम की वसूली भी कर पाएगी। इन तीन कंपनियों में से एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए संभावित खरीदारों से सबसे अधिक रुझान देखने को मिल सकता है। टाटा ग्रुप (Tकी एविएशन सेक्टर में बड़े विस्तार की योजना है और इसके बिक्री में रुचि लेने की उम्मीद है। बड़ी इंजीनियरिंग सब्सिडियरीज वाली कुछ दिग्गज एयरलाइंस टाटा ग्रुप के साथ संयुक्त रूप से मैंटेनेंस शॉप चलाना चाहती हैं।

एलाइंस एयर के पास है 19 टर्बोप्रॉप का बेड़ा
एलाइंस एयर  के पास वर्तमान में 19 टर्बोप्रॉप का बेड़ा है। इनमें 18 एटीआर और एचएएल का एक मेड-इन-इंडिया डोर्नियर शामिल है। यह मुख्य रूप से उत्तर व पूर्वोत्तर भारत में 50 डोमेस्टिक डेस्टिनेशंस पर 115 डेली डिपार्चर्स संचालित करता है। 800 कर्मचारियों वाली यह एयरलाइन सितंबर तक दो और एटीआर व एचएएल द्वारा निर्मित एक अन्य डोर्नियर अपने बेड़े में शामिल करेगी। यह क्षेत्रीय एयरलाइन एक इंटरनेशनल रूट चेन्नई से जाफना शुरू करने की योजना बना रहा है।

इंडियो और एयर इंडिया हैं संभावित ग्राहक
इंडिगो भारत में टर्बोप्रॉप का उपयोग करने वाली क्षेत्रीय उड़ानों का एकमात्र वित्तीय रूप से स्थिर ऑपरेटर है। इंडिगो और एयर इंडिया के अलावा अभी तक किसी अन्य भारतीय ऑपरेटर के पास एलाइंस एयर के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाने की आवश्यक वित्तीय ताकत नहीं है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

एयर इंडिया ने हाल ही में AIASL को दी थी चेतावनी
हवाईअड्डों पर सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राउंड हैंडलिंग शाखा एआई एयरपोर्ट सर्विसेज (AIASL) अभी कुछ मुद्दों का सामना कर रही है। उड़ान में हो रही देरी के लिए एयर इंडिया ने हाल ही में एआईएएसएल को चेतावनी दी थी। एयर इंडिया ने चेतावनी थी कि वह कुछ एयरपोर्ट्स पर अन्य सेवा प्रदाताओं को चुन सकता है। एआईएएसएल को पहले से भारतीय एयरपोर्ट्स पर काम कर रहे ग्राउंड हैंडलर्स से कुछ रुचि मिल सकती है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...