12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअक्षय-आमिर के बाद आलिया का विरोध, ट्रेंड हुआ #BoycottDarlings

अक्षय-आमिर के बाद आलिया का विरोध, ट्रेंड हुआ #BoycottDarlings

Published on

लगता है कि इन दिनों बॉलीवुड में बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है. पहले लोग आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का विरोध कर रहे थे. वहीं अब आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा स्टारर ‘डार्लिंग्स’ 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है. पर फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसे लेकर बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया है. जानते हैं कि आखिर क्या वजह है जो लोग ‘डार्लिंग्स’ का विरोध कर रहे हैं.

आलिया की फिल्म का क्यों रहा विरोध?
पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का बज बना हुआ है. फिल्म के ट्रेलर को भी काफी सराहा गया था. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix) पर रिलीज को तैयार है. पर उससे पहले सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया है. लोगों का कहना है कि फिल्म में एक पुरुष के साथ हो रहे डोमेस्टिक वायलेंस को डार्क कॉमेडी के तौर पर कैसे दिखाया जा सकता है.

काफी लोग फिल्म के कांसेप्ट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि आलिया ने फिल्म में सिर्फ एक्ट नहीं किया है, बल्कि वो इसकी प्रोड्यूसर भी हैं. आलिया की फिल्म में एंटरटेनमेंट के नाम पर सिर्फ पुरुषों को टॉर्चर करना दिखाया जाने वाला है. इसके अलावा इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा नॉर्मल कैसे हो सकती है.

इस तरह से लोगों ने अपनी बात रखते हुए सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड शुरू कर दिया है. वहीं अगर बात की जाये ‘डार्लिंग्स’ की, तो इसे जसमीत के. रीन ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसके प्रोड्यूसर गौरव वर्मा, आलिया भट्ट और गौरी खान हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म को नेटफ्लिक्स ने 80 करोड़ रुपये में खरीदा है. ‘डार्लिंग्स’ से आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू को रेडी हैं. अब तक #BoycottAliaBhatt और #BoycottDarlings पर आलिया का कोई रिसपॉन्स नहीं आया है. देखते हैं कि इस पर आलिया कैसे रिएक्ट करती हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...