11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorizedआखिर कर्नाटक में क्यों अमूल के सामान फेंके जा रहे हैं सड़कों...

आखिर कर्नाटक में क्यों अमूल के सामान फेंके जा रहे हैं सड़कों पर?

Published on

बेंगलुरु

दूध और दूध से बने उत्पादों के क्षेत्र में क्रांति में अमूल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अमूल की अगुवाई में ही हर राज्य में मिल्क कोओपरेटिव यूनियन की स्थापना हुई। लेकिन अब अमूल का नाम भी राजनीतिक बयानबाजी में आने लगा है। तभी तो पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में अमूल को केंद्र में रख कर खूब बयानबाजी हो रही है। आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने अमूल के प्रोडक्ट्स को सड़कों पर फेंक कर प्रदर्शन किया।

अमूल के प्रोडक्ट सड़कों पर फेंके गए
कर्नाटक रक्षण वेदिके के सदस्यों ने सोमवार को राज्य में प्रदर्शन किया। वे अमूल द्वारा दूध की सीधी बिक्री के विरोध में कंपनी के उत्पादों को सड़कों पर फेंककर प्रदर्शन किया। वेदिके ने राज्य में अमूल उत्पादों की सीधी बिक्री के खिलाफ चेतावनी भी दी है। वेदिके कार्यकर्ताओं का कहना है कि कर्नाटक में अमूल ब्रांड के दूध और दही की बिक्री और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) को अमूल में मिलाने की साजिश है। संगठन ने इस बात की निंदा की है। वेदिके के अध्यक्ष टी.ए. नारायण गौड़ा और उपाध्यक्ष डी.पी. अंजनप्पा ने कहा कि अमूल कन्नड़ लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है।

विरोध का कारण क्या है?
इस विरोध की बीज पिछले सप्ताह ही पड़ी है। उस सप्ताह, 5 अप्रैल को सहकारी कंपनी अमूल ने एक ट्वीट किया। उस ट्वीट में कंपनी ने लिखा कि वह बेंगलुरु में दूध और दही के साथ साथ कुछ मिल्क प्रोडक्ट्स की सप्लाई करेगा। इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी ने आरोप लगाया कि वह कर्नाटक का मिल्क ब्रांड नंदिनी को खत्म करना चाहती है। यह कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश है। एक खबर तो यह भी आई है कि गुजरात के ब्रांड अमूल को सरकार ने बेंगलुरु के पास जमीन का एक प्लॉट अलॉट किया है।

होटल एसोसिएशन नंदिनी के साथ
वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित कर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि कर्नाटक में कौन आ रहा है? उसके आने का उद्देश्य क्या राज्य को लूटना है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आज ही हासन स्थित नंदिनी मिल्क पार्लर का दौरा किया। इस बीच, बेंगलुरु के होटल एसोसिएशन ने नंदिनी के दुग्ध उत्पादों को ही इस्तेमाल करते रहने का एलान किया है।

विपक्षी दलों का क्या है आरोप
कर्नाटक के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि जब राज्य के पास अपना दूध ब्रांड है तो उसे गुजरात के मिल्क प्रोडक्ट की क्या जरूरत है? विपक्ष ने इस मसले को आम लोगों तक ले जाने का फैसला किया है। और, इसके बाद राज्य भर में इसका विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर बायकॉट अमूल, गो बैक अमूल जैसे हैशटैग भी ट्रेंड करने लगे।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...