9.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedचीन ने हथियारों के बाद पाकिस्‍तान के लिए खोला खजाना, 3.7 अरब...

चीन ने हथियारों के बाद पाकिस्‍तान के लिए खोला खजाना, 3.7 अरब डॉलर का देगा कर्ज, अमेरिका के खिलाफ ड्रैगन की चाल

Published on

इस्लामाबाद:

भारत के साथ सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान पर चीन मेहरबान हो गया है। हथियारों के बाद अब चीन पाकिस्तान के लिए खजाना खोल रह है। बीजिंग ने पाकिस्तान को जून के अंत से पहले 3.7 अरब डॉलर का कमर्शियल लोन देने का आश्वासन दिया है। इसमें अगले महीने मेच्योर होने वाली 2.4 अरब डॉलर की राशि शामिल है। पाकिस्तान को यह कर्ज चीनी मुद्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को डॉलर के बजाय चीनी मुद्रा युआन में कर्ज देकर अमेरिका के खिलाफ चाल चली है। यह डॉलर को अर्थव्यवस्था से अलग करने के चीनी अभियान का हिस्सा है।

चीन ने दिया पाकिस्तान को भरोसा
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि चीन ने हाल की बैठकों के दौरान यह आश्वासन दिया है, जिसका उद्येश्य मार्च और जून 2025 के बीच मेच्योर होने वाले कर्जों की रिफाइनेंसिंग को सुरक्षित करना है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने इस साल मार्च और अप्रैल के बीच तीन किस्तों में औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक ऑफ चाइना (ISBC) का 1.3 अरब डॉलर का कर्ज पहले ही वापस कर दिया है।

पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी
इसी महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 1 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी थी, जिसके बाद पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के भंडार 11.4 अरब डॉलर रहा था। चीनी वित्त के बाद इस यह 12.7 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन वाणिज्यिक बैंकों का 2.1 अरब डॉलर या 15 अरब चीनी युआन का कर्ज जून में पूरा हो रहा है। सूत्रों ने कहा है कि चीन यह कर्ज तीन साल के लिए बढ़ा रहा है।

चीन का कर्ज क्यों है जरूरी?
पाकिस्तान के लिए जून के अंत तक अपने मुद्रा भंडार को दोहरे अंक में बनाए रखने के लिए चीन कर्ज का समय पर पुनर्वित्तपोषण जरूरी था। अगर चीन राहत नहीं देता तो पाकिस्तानी भंडार 10 अरब डॉलर से नीचे चला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान ने इस वित्तीय वर्ष में अपने भंडार को 14 अरब डॉलर के करीब ले जाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...