10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedआटा-चावल के बाद अब डेढ़ महीने में अचानक दाल हो गए इतने...

आटा-चावल के बाद अब डेढ़ महीने में अचानक दाल हो गए इतने महंगे!

Published on

नई दिल्ली,

देश में बढ़ती महंगाई ने पहले ही आम आदमी के रसोई का बजट बिगाड़ कर रखा है. दूध-सब्जियों से लेकर गैस-तेल तक सब महंगे हुए हैं. अब दाल की कीमतें में तेजी ने लोगों की जेब के खर्च को और बढ़ा दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, महज 6 हफ्ते में ही उड़द और तुअर के दाम 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं.

कृषि मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
आमतौर पर लोगों की रसोई में रोजाना के खाने में आलू या टमाटर जैसी सब्जियों के अलावा दाल भी शामिल पाई जाती है. ऐसे में इनकी कीमतों में वृद्धि सीधे तौर पर रसोई के खर्च में इजाफा करती है. कृषि मंत्रालय द्वारा जारी ताजा बुवाई के आंकड़ों को देखें, तो अरहर का रकबा एक साल पहले की तुलना में 4.6 फीसदी कम हुआ, जबकि उड़द के रकबे में 2 फीसदी की कमी देखने को मिली है.

बारिश के चलते नुकसान की चिंता
कृषि मंत्रालय ने जो डाटा पेश किया है, इसके मुताबिक पिछले 6 हफ्तों में ही अरहर दाल और उड़द दाल की कीमतों में 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. बारिश और जलजमाव के कारण फसलों को नुकसान के बारे में चिंताओं में भी इजाफा हुआ है. कीमतों में तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र के लातूर में अच्छी गुणवत्ता वाली अरहर दाल की एक्स-मिल कीमत डेढ़ महीने पहले 97 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जो अब बढ़कर 115 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

विशेषज्ञों ने जताई ये उम्मीद
महाराष्ट्र  में दालों के आयातक हर्षा राय की मानें तो फिलहाल, तुअर में फंडामेंटल मजबूती दिखाई दे रही है और कोई बड़ा कैरी ओवर स्टॉक नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें अफ्रीका से अगस्त/सितंबर 5,00,000 टन की खेप की उम्मीद है. विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक बारिश से उड़द की फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है. हालांकि, आयात की संभावना के चलते आपूर्ति में दबाव का गुंजाइश कम ही है.

नमक से चावल तक के दाम बढ़े
सिर्फ दाल की कीमतों में ही नहीं, बल्कि बीते एक साल में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कीमतें काबू में आती नहीं दिख रही है. हाल ये है कि दूध, दही, नमक हो या फिर गेहूं, आटा, चावल सालभर में सभी के दाम बढ़े हैं. यहां तक कि नमक का भी भाव बढ़ गया.

6% से ऊपर रहेगी खुदरा महंगाई
उपभोक्ता मंत्रालय के आंकडों के अनुसार, एक साल पहले चावल का औसत भाव 34.86 रुपये किलो था, जो अब 37.38 रुपये हो गया. गेहूं 25 रुपये से 30.61 रुपये, जबकि आटा 29.47 से 35 रुपये प्रति किलो हो गया. दूध की कीमत 48.97 से बढ़कर 52.41 रुपये लीटर हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक  के अनुमान के मुताबिक, अभी भी खुदरा महंगाई  की दर 6 फीसदी से ऊपर ही रहेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...