9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedमदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम,...

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी

Published on

नई दिल्‍ली:

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा द‍िए हैं। कंपनी ने बुधवार को कीमतों में इजाफे की घोषणा की। यह बढ़ोतरी कल यानी 1 मई, 2025 से लागू होगी। अमूल ने अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी का कारण उत्पादन लागत में वृद्धि, जैसे कि पशु आहार की लागत बढ़ना बताया गया है। यह लगातार दूसरी बड़ी डेयरी कंपनी है जिसने दूध के दाम बढ़ाए हैं। इससे आम आदमी पर बोझ और बढ़ जाएगा। मदर डेयरी ने भी बीते दिन कीमतों में इजाफा किया था।

अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 1 मई 2025 से इसका दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा। बुधवार को अमूल ने यह घोषणा की। यह बढ़ोतरी सभी प्रकार के दूध पर लागू होगी। 500ml के पैक पर 1 रुपये की बढ़ोतरी होगी। अमूल भारत का सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड है। कंपनी की ओर से दामों में बदलाव के बाद ग्राहकों को अब दूध के लिए ज्‍यादा पैसे देने होंगे।

बदलाव सभी तरह के दूध पर लागू
यह बदलाव अमूल के लगभग सभी प्रकार के दूध पर हुआ है। कंपनी ने कहा है, ‘अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काउ मिल्क की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।’ इसका मतलब है कि अब आपको अमूल का दूध खरीदने के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा देना होगा।

इसके पहले मदर डेयरी ने बढ़ाए थे दाम
इसके पहले मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए थे। कंपनी ने यह फैसला दूध खरीदने की लागत बढ़ने के कारण लिया था। मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया है। यह बदलाव 30 अप्रैल, 2025 से लागू हो गया है। गर्मी और लू के कारण दूध का उत्पादन कम हो गया है। इसलिए किसानों से दूध खरीदने के दाम बढ़ गए हैं। मदर डेयरी का कहना है कि उसने किसानों और ग्राहकों दोनों का ध्यान रखा है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...