6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसलमान के बाद सैफ अली खान से लेकर सोनाली बेंद्रे की बढ़ीं...

सलमान के बाद सैफ अली खान से लेकर सोनाली बेंद्रे की बढ़ीं मुश्किलें, काला हिरण शिकार केस में आया नया मोड़

Published on

जोधपुर

27 साल पहले जोधपुर में हुए काले हिरण शिकार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर काले हिरण शिकार प्रकरण में अलग-अलग केस दर्ज हुए थे। सलमान खान मुख्य आरोपी थे जबकि अन्य सह आरोपी थे। कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद सभी सह आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया था। अब इस केस में राजस्थान सरकार ने सह आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।

बढ़ सकती है सैफ, नीलम, तब्बू और सोनाली की मुश्किलें
राजस्थान हाईकोर्ट में जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की अदालत में इस प्रकरण की लीव टू अपील पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से काले हिरण शिकार केस में बरी हुए सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी किए जाने वाले फैसले के खिलाफ प्रार्थना पत्र पेश किया। जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने अन्य मामलों के साथ इस प्रकरण को भी पुनः सूचीबद्ध करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे की मुश्किलें बढ़ सकती है। पूर्व में उन्हें कई बार जोधपुर की कोर्ट में आकर पेश होना पड़ा। बरी होने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली लेकिन अब एक बार फिर उनकी चिंताएं बढ़ गई है।

कुल चार केस दर्ज हुए
अक्टूबर 1998 में हुए काले हिरण शिकार केस में कुल चार केस दर्ज हुए थे। पहला केस वन अधिकारी ललित बोड़ा ने जोधपुर जिले के लूणी पुलिस थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा। सलमान खान के साथ सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्र भी शिकार के दौरान साथ में थी। वे पांचों एक जीप पर सवार थे और सलमान खान ने बंदूक चलाकर शिकार किया। अन्य चारों उनके साथ जीप में सवार थे। ऐसे में सैफ, नीलम, तब्बू और सोनाली को भी शिकार के लिए उकसाने के आरोप लगे। इसके अलावा भवाद गांव में भी शिकार करने, घोड़ा फार्म हाउस पर मीट पकाने के केस दर्ज किए गए। सलमान खान पर अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज किया गया था।

एक में बरी, दूसरा पेंडिंग और दो मामलों में हो चुकी सजा
इस प्रकरण में कुल चार केस दर्ज किए गए थे। उनमें से एक मामले में सलमान खान को बरी कर दिया गया जबकि दूसरे में दोषी करार दिया गया और अन्य दो मामलों में उन्हें हाईकोर्ट द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि ये चारों प्रकरण फिलहाल पेंडिंग हैं क्योंकि जिस आर्म्स एक्ट वाले केस में सलमान खान को बरी किया गया। इस फैसले को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। ऐसे में यह पेंडिंग है। जिन दो मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। उन दोनों प्रकरणों में भी सलमान खान के वकील की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। साथ ही जिस मामले में सलमान खान को दोषी ठहराया गया। उस मामले में भी सुनवाई पेंडिंग चल रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...