7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
HomeUncategorized8000 करोड़ रुपये में कंपनी बेचने के बाद इंटर्नशिप ढूंढ रहा यह...

8000 करोड़ रुपये में कंपनी बेचने के बाद इंटर्नशिप ढूंढ रहा यह शख्स, कहा- मेरे पास कोई इनकम नहीं

Published on

नई दिल्ली

सोचिए, अगर आपके पास 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हो तो क्या आप कुछ काम करना चाहेंगे? शायद नहीं। हो सकता है कि उस रकम को किसी अच्छी जगह निवेश कर दें और जिंदगीभर आराम से बैठकर खाएं। अब सोचिए कि कुछ ही महीने में वे 8 हजार करोड़ रुपये खर्च हो जाएं या कुछ और करने का मन हो तो? ऐसा ही कुछ हुआ है वीडियो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लूम (Loom) के को-फाउंडर विनय हिरेमथ के साथ।

विनय ने साल 2023 में अपनी कंपनी को 975 मिलियन डॉलर (करीब 8342 करोड़ रुपये) में बेच दिया था। उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा था कि वह इस रकम को कहां खर्च करें। लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट गई है। अब उनके पास अभी कोई इनकम नहीं है और वो इंटर्नशिप की तलाश में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस डील से उन्हें व्यक्तिगत रूप से 50 से 70 मिलियन डॉलर मिले। फिर भी उन्होंने उस कंपनी से 60 मिलियन डॉलर का रिटेंशन बोनस ठुकरा दिया, जो चार सालों में मिलता।

पॉडकास्ट में कही दिल की बात
मनीवाइज पॉडकास्ट पर बात करते हुए हिरेमठ ने अपनी पोस्ट-एग्जिट जर्नी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने इतना बड़ा रिटेंशन पैकेज क्यों ठुकरा दिया और वो अब किस तरह अपने जीवन का मकसद ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने 60 मिलियन डॉलर छोड़ दिए। मेरे पास कोई इनकम नहीं है। अभी मैं इंटर्नशिप ढूंढ रहा हूं।’

हिरेमठ पारंपरिक कॉर्पोरेट लीडरशिप रोल से असंतुष्ट हैं। अब वो एकेडमिक और टेक्निकल चीजों में दिलचस्पी ले रहे हैं। वो हर दिन पांच से आठ घंटे फिजिक्स पढ़ते हैं और युवाओं के साथ ऑनलाइन डिस्कशन करते हैं।

क्यों ढूंढ रहे इंटरर्नशिप?
पर्सनल ग्रोथ की तलाश में हिरेमठ मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इंटर्नशिप करना चाहते हैं। वो अब एग्जीक्यूटिव रोल से दूर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो रोबोटिक्स स्टार्टअप में हैंड्स-ऑन इंजीनियरिंग एक्सपीरियंस के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं।

पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा, ‘मैं फिजिक्स पढ़ रहा हूं। मैं संभावित रूप से कुछ अलग स्टार्टअप में इंटरव्यू दे रहा हूं, जैसे कि कुछ रोबोटिक्स कंपनियां, ताकि मैं मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर इंटर्नशिप कर सकूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘और फिर मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर इंटर्नशिप करना चाहता हूं। मुझे सच में नहीं पता कि मैं इसका क्या करूंगा।’

कौन हैं विनय हिरेमथ?
33 साल के विनय हिरेमथ भारतीय मूल के कारोबारी हैं और अमेरिका में रहते हैं। वह लूम कंपनी के को-फाउंडर रहे हैं। उन्होंने अपने इस स्टार्टअप को साल 2023 में 975 मिलियन डॉलर में बेच दिया था। इसे एटलसियन (Atlassian) ने खरीदा था। अपनी कंपनी को बेचने के बाद विनय रातों-रात अरबपति हो गए। उन्होंने जनवरी 2025 में एक लंबा ब्लॉग लिखा था। इसमें उन्होंने अपने जीवन में हो रहे बदलाव के बारे में विस्तार से बताया था।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट

भोपाल।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप की समस्याए उठी

भेल भोपाल ।नर्मदा गेस्ट हाउस, बरखेड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई सभागृह में नगर सलाहकार...

अभ्युदय मप्र क्विज के पहले दिन 10 हजार प्रतिभागी हुए शामिल

भोपाल।भय नहीं, भ्रम नहीं पूरा विश्वास, विरासत के साथ विकास के मूलमंत्र पर आयोजित...