4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedवंदे भारत ट्रेन के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें...

वंदे भारत ट्रेन के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें फीचर्स, रूट और किराया

Published on

पटना,

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत ने भारतीय रेल में आधुनिकता की नई दौड़ की शुरुआत की थी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड वंदे भारत को लोगों ने खूब सराहा लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के महंगे किराए ने निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सफर मुश्किल बना दिया. देश की आम जनता की इसी जरूरत को देखते हुए भारतीय रेल एक नई पहल करने जा रही है और वंदे भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है.

बिहार को मिलेगी पहली अमृत भारत
हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत के लंबे समय के बाद बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिली थी लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत बिहार से हो रही है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक फैले पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में इस ट्रेन के मिलने का जोश दिखाई दे रहा है और रेल मुख्यालय ने इस नई ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

बेहतरीन फीचर्स से लैस
22 बोगियों वाली इस ट्रेन में AC कोच की बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल कोच हैं, लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही आधुनिक हैं. CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां, अत्याधुनिक शौचालय, बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में होंगे.

वंदे भारत ट्रेन जैसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से कम रखने का प्लान है, जिससे देश की आम जनता रेलवे के आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सकें. अमृत भारत एक्सप्रेस इसलिए भी खास है क्योंकि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से शुरू होगी और इस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

इस रूट पर चलेगी
देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत माता-सीता के जन्मस्थली से श्री राम के जन्मस्थल को जोड़ेगी और इस ट्रेन की शुरुआत की तारीख उस दिन को रखा गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होंगे और उसी दिन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होगी, जो दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे. उनमें से पहली बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली जाएगी और दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बेंगलुरु जाएगी.

ये होगी स्पीड
इस नई ट्रेन की सभी बोगियां सुरक्षा की दृष्टि से बेहतरीन LHB मॉडल की हैं और ट्रेन में वंदे भारत की तर्ज पर ही पुल-पुश वाले आगे पीछे दो अलग-अलग इंजन लगे हैं, जिससे ट्रेन की रफ़्तार राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को टक्कर देते हुए 130 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी.

किराया
बेहतरीन सुविधाओं से लैस इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों में किराया बेहद कम रखा गया है लेकिन रफ़्तार और सुरक्षा का पूरा पूरा ख्याल रखा गया है. कुल मिलाकर बिहारवासियों को आम भारतीय के मतलब की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है. इस ट्रेन को आम लोगों और मजदूर प्रवासियों को ध्यान में रख बनाया गया है जो बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़े महानगरों से जोड़ेगी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...